Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौकीदार नियुक्ति परीक्षा की नियमानुसार ली गई है, अभ्यर्थी किसी के बहकावे में ना आएं, किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है- उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    चौकीदार नियुक्ति परीक्षा की नियमानुसार ली गई है, अभ्यर्थी किसी के बहकावे में ना आएं, किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है- उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 1, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के द्वारा आज चौकीदार नियुक्ति को लेकर किया गया ब्रीफ; मीडिया में चौकीदार नियुक्ति को लेकर चल रही अफवाहों का किया खंडन

    चौकीदार नियुक्ति परीक्षा की नियमानुसार ली गई है, अभ्यर्थी किसी के बहकावे में ना आएं, किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है- उपायुक्त

    आज दिनांक 30.04.2025 को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने चौकीदार नियुक्ति को लेकर मीडिया/सोशल मीडिया में चल रहे कतिपय खबरों को लेकर जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ ब्रीफिंग कर सभी बिंदुओं से अवगत कराया।

    _*मीडिया में चल रही खबरों का उपायुक्त ने किया खंडन; जिला प्रशासन का रखा पक्ष*_

    प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में परीक्षा में कई खामियों को लेकर चल रही चर्चा को लेकर जिला प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा कि किसी भी स्तर से परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, परीक्षा आयोजन को लेकर जारी डेटशीट के अनुसार सभी चीजें हो रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्र सेटिंग, प्रिंटिंग एवं कोषागार में सुरक्षित रखने का कार्य 25 अप्रैल को समिति के लिए गए निर्णय के अनुसार हुआ एवं 27 को सीधे पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट के निगरानी में संबंधित परीक्षा केंद्र में भेजा गया। उन्होंने मीडिया में चल रहे प्रश्नपत्र संबंधी कारणों पर कहा कि 14-15 अप्रैल को ही त्रिस्तरीय समिति के सदस्यों के द्वारा बंद लिफाफा में प्रश्नपत्र प्राप्त जो कि 25 अप्रैल तक सुरक्षित रखा हुआ था। 25 को नियुक्ति समिति द्वारा अप्रूव्ड त्रिस्तरीय समिति के समक्ष बंद लिफाफे में प्रश्नपत्र को 10 लोगों की उपस्थिति में खोला गया, जिसकी सभी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई है। परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरा के निगरानी में हुई एवं उसकी भी वीडियोग्राफी करवाई गई।

    _*उपायुक्त ने अभ्यर्थियों से किया अपील, किसी के बहकावे में ना आएं अभ्यर्थी*_

    उन्होंने मीडिया के माध्यम से अभ्यर्थियों से अपील कर कहा कि किसी के बहकावे में ना आएं, हमलोगों ने नियमतः परीक्षा लिया है। किसी तरह की कोई गलती नहीं हुई है। उन्होंने परीक्षा के दिन ही रिजल्ट को लेकर कहा कि 27 को परीक्षा के उपरांत देर रात्रि में सभी ओएमआर शीट को स्कैन कर के मार्कशीट जारी किया गया। यह फाइनल रिजल्ट नहीं है, लिखित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट पूर्व निर्धारित तिथि को ही निकाली जाएगी एवं अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच के लिए सूचित किया जाएगा। शारीरिक जांच परीक्षा 13 से 16 मई 2025 को पूर्व निर्धारित डेट शीट के अनुसार आयोजित की जाएगी। शारीरिक जांच परीक्षा का रिजल्ट 19 मई 2025 को जारी किया जाएगा। इसके उपरांत मेडिकल बोर्ड के द्वारा मेडिकल जांच एवं अभ्यर्थियों के द्वारा कैरेक्टर सर्टिफिकेट दिए जाने के उपरांत अंतिम परीक्षाफल 21 मई 2025 को जारी किया जाएगा।

    उपायुक्त ने कहा कि अभ्यर्थियों के हित में ही अभ्यर्थियों से भी परीक्षाफल एवं मार्कशीट को लेकर दावा आपत्ति की मांग 30 अप्रैल तक की गई ताकि उन्हें भी अपनी बात रखने का मौका मिले। इसी क्रम में एक क्वेश्चन का उत्तर गलत रहने के कारण कम्प्यूटर की गलती सामने आई जिसे सुधार किया गया। इसके अलावा उन्होंने मीडिया के द्वारा पूछे गए सभी सवालों का बारी बारी से जवाब देकर उनका शंका समाधान किया।

    उपायुक्त द्वारा बताया गया कि समिति के द्वारा पारित आदेश के अनुसार ही परीक्षा का आयोजन किया गया साथ ही बताया गया कि OMR सेट एवं OMR कार्बन कॉपी को सुरक्षित ट्रेज़री में रखा गया हैं।

    निष्पक्ष चौकीदारी नियुक्ति को लेकर लगातार समिति का बैठक किया जा रहा साथ ही बताया गया कि समिति द्वारा एक ही सेट में एग्जाम लेने का निर्णय लिया गया।

    _*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा श्री पंकज कुमार रवि सहित विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ का पहला एआई डाटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में,1000 करोड़ लागत होगी, 3 मई को CM साय करेंगे भूमिपूजन
    Next Article गोकुल नगर में सरयू राय ने स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का किया शुभारंभ

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.