Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संविधान की रक्षा करने के लिए कांग्रेस हर कुर्बानी देने को कटिबद्ध है इसीलिए मोदी सरकार विपक्ष को खत्म करना चाहती है -अविनाश पाण्डेय
    Headlines उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

    संविधान की रक्षा करने के लिए कांग्रेस हर कुर्बानी देने को कटिबद्ध है इसीलिए मोदी सरकार विपक्ष को खत्म करना चाहती है -अविनाश पाण्डेय

    News DeskBy News DeskApril 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    शशि भूषण दूबे कंचनीय /रोमेश रंजन रोशन                                                                                                  
    लखनऊ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय की अध्यक्षता में आज जनपद बस्ती के क्लब मैदान में कांग्रेस की ‘‘सविधान बचाओ रैली’’ आयोजित हुई जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, सह प्रभारी उत्तर प्रदेश सत्यनारायण पटेल, प्रदीप नरवाल भी मुख्य रूप से शामिल रहे।
    संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग विरोध की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है। ईडी अब एक संवैधानिक संस्था नहीं रह गई है, भाजपा ने उसे इलेक्शन डिपार्टमेंट बना दिया है। उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय जी ने जनपद बस्ती के क्लब मैदान में आयोजित संविधान बचाओ रैली में कहीं।
    श्री अविनाश पाण्डेय  ने कहा कि भाजपा न्यायपालिका पर दबाव बनाती है, प्रशासनिक विभागों का दुरुपयोग करती है और अपनी तानाशाही रवैये से लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करती है। आज के इस दौर में लोकतंत्र को बचाने के लिए संविधान में विश्वास रखने वाला हर भारतीय इस तानाशाही निजाम का विरोध करे।
    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की ही बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है सरकार की नीतियों में खामियां और जनता की समस्याओं और मुद्दों को उठाने का काम विपक्ष का है। दुर्भाग्य यह है कि मोदी सरकार विपक्ष को खत्म कर देना चाहती है और जनता की आवाज को पूरी तरह से दबा देना चाहती है मगर यह हम होने नहीं देंगे। कांग्रेस कृत संकल्पित है संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए।
    संविधान बचाओं रैली को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की रीढ़ है और एक आम भारतीय की ताकत भी। आज अगर हर नागरिक को देश में सम्मान से सिर उठाकर जीने का अधिकार मिला है तो वह सिर्फ संविधान की वजह से और यह मोदी सरकार इस संविधान को बदल देना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि मोदी जी अपना विदेश दौरा छोड़कर लौटे तो जरूर मगर काश्मीर जाने के बजाया वह मधुबनी बिहार में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने चले गये और वहां पर इस गमगीन माहौल में भी नितीश के साथ मंच पर हंसी ठिठोली करते दिखे।

     

    संविधान बचाओ रैली में प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, निववर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, बसंत चौधरी, निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, जयकरण वर्मा, अरशद खुर्शीद, विश्वनाथ चौधरी, अमरेन्द्र प्रताप मल्ल सहित भारी संख्या में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम हेतु किया जागरूकता शिविर
    Next Article आनंद कुशल चैरिटेबल ट्रस्ट ने आदिवासी बालिका उच्च विद्यालय गोपालपुर में लगाया मेडिकल कैंप

    Related Posts

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    October 13, 2026

    अधिकारी गायब, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए विधायक

    October 13, 2026

    छत से आया, शोर सुनते ही कूदकर भागा संदिग्ध

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    अधिकारी गायब, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए विधायक

    छत से आया, शोर सुनते ही कूदकर भागा संदिग्ध

    Remarkable benefits surrounding https://del-oro-casinos.ca elevate Canadian online play

    Remarkable payouts await with https://joka-casino-au.net and thrilling game variety

    Ainutlaatuinen pelikokemus ja https://posidofinland.com tarjoavat jännitystä ja voittoja suomalaisille pelaajille

    Tower Casino Registrierungsfehler: Formularprobleme und wie man sie behebt

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    Modern surfaces and incaspinaustralia.com items for home interiors

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.