Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला: ओसीएल आयरन एंड स्टील लिमिटेड का इलेक्ट्रिकल पैनल कंट्रोल रूम सील
    Breaking News कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला: ओसीएल आयरन एंड स्टील लिमिटेड का इलेक्ट्रिकल पैनल कंट्रोल रूम सील

    Aman KumarBy Aman KumarApril 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला: ओसीएल आयरन एंड स्टील लिमिटेड का इलेक्ट्रिकल पैनल कंट्रोल रूम सील
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत रतनपुर गांव स्थित ओसीएल आयरन एंड स्टील लिमिटेड (पूर्व में नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड) कंपनी को जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार शाम कंपनी के इलेक्ट्रिकल पैनल कंट्रोल रूम डीआरआई क्लीन 5 और 6 को सील कर दिया है. ज्ञात हो कि विगत तीन माह पूर्व कंपनी को सील करने का आदेश जिला प्रशासन को मिला था. जहां विद्युत विभाग द्वारा कंपनी में दिए गए विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया था. वहीं आज उपायुक्त के आदेश पर एसडीएम सरायकेला के नेतृत्व में एक टीम कंपनी में पहुंची. जिसमें क्षेत्रीय प्रदूषण पदाधिकारी राम प्रवेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी (प्रभार) निवेदिता नियति, अंचलाधिकारी सरायकेला भोला शंकर महतो, अंचलाधिकारी चांडिल अमित श्रीवास्तव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू एवं काफी संख्या में पुलिस बल आदि मौजूद थे. पदाधिकारी ने कंपनी प्रबंधन को कंपनी के इलेक्ट्रिक पैनल कंट्रोल रूम को सील करने का आदेश दिखाया. इसके बाद लगभग 6 घंटा कंपनी प्रबंधक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद कंपनी के इलेक्ट्रिकल पैनल कंट्रोल रूम डीआरआई क्लीन 5 और 6 को सील कर दिया गया. वही प्रदूषण पदाधिकारी ने इस संबंध में बताया कि उपायुक्त के आदेश पर आज कंपनी को सील किया गया.

    सरायकेला: ओसीएल आयरन एंड स्टील लिमिटेड का इलेक्ट्रिकल पैनल कंट्रोल रूम सील
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझीमडी में युवती के अपहरण के बाद तनाव, दो घरों को किया आग के हवाले, कई घायल मौके पर एसपी डीसी मौजूद 
    Next Article सरायकेला-खरसावां में दो समुदायों के बीच तनाव, झिमरी गांव में पथराव और आगजनी

    Related Posts

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    June 6, 2026

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.