Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीसीपीए ने आईआईटी-जेईई के नतीजों से पहले कोचिंग केंद्रों को भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ आगाह किया
    Breaking News Headlines Uncategorized

    सीसीपीए ने आईआईटी-जेईई के नतीजों से पहले कोचिंग केंद्रों को भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ आगाह किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीसीपीए ने आईआईटी-जेईई के नतीजों से पहले कोचिंग केंद्रों को भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ आगाह किया

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने आईआईटी-जेईई परीक्षा के नतीजों की तारीख नजदीक आने के मद्देनजर कोचिंग केंद्रों को भ्रामक विज्ञापनों और कारोबार के अनुचित तरीकों से बचने के लिए कड़ी चेतावनी जारी की।

    उपभोक्ता अधिकारों से संबंधित इस निकाय ने कोचिंग संस्थानों को उनके लिए निर्धारित 2024 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है।

    एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कोचिंग केंद्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके विज्ञापन ‘‘सटीक, स्पष्ट और भ्रामक दावों से मुक्त’’ हों।

    सीसीपीए ने इस बात पर जोर दिया कि विज्ञापनों में छात्रों के प्रमुख विवरणों जैसे – नाम, रैंक, पाठ्यक्रम के प्रकार और पाठ्यक्रमों के लिए भुगतान किया गया था या नहीं, आदि का पारदर्शी तरीके से खुलासा किया जाना चाहिए।

    प्राधिकरण ने कोचिंग केंद्रों को ‘‘सफलता की गारंटी’’ देने के खिलाफ स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है और यह अनिवार्य किया है कि अपनी ओर से किये गये अस्वीकरण को अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के समान अक्षरों के आकार में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए।

    सीसीपीए ने इस क्षेत्र में पहले ही महत्वपूर्ण प्रवर्तन कार्रवाई की है तथा (दिशानिर्देशों के) उल्लंघन के लिए 24 कोचिंग केंद्रों को 49 नोटिस जारी किए हैं एवं कुल 77.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

    इन केंद्रों को भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने और कारोबार के अनुचित तौर-तरीकों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

    सीसीपीए ने आईआईटी-जेईई के नतीजों से पहले कोचिंग केंद्रों को भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ आगाह किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“क्लासरूम से कॉर्पोरेट तक: उच्च शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी”
    Next Article हितकू हरिमंदिर में तीन ( 17_ 19 अप्रैल) दिवसीय हरिनाम संकीर्तन शुरू

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.