Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ठाणे में कई वाहनों की चोरी के आरोप में डिग्री धारक गिरफ्तार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    ठाणे में कई वाहनों की चोरी के आरोप में डिग्री धारक गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ठाणे में कई वाहनों की चोरी के आरोप में डिग्री धारक गिरफ्तार

    महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शराब पीने के लिए पैसे जुटाने के वास्ते कई ऑटो चुराने के आरोप में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी में ‘डेटा एंट्री ऑपरेटर’ के पद पर काम कर चुके एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    नौपाड़ा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने बताया कि आरोपी ने ‘कॉमर्स’ में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है और वह दुबई हवाई अड्डे पर वाहन चालक के तौर पर भी काम कर चुका है। उसने ‘यूट्यूब और ‘व्हाट्सऐप’ जैसे सोशल मीडिया मंचों पर उपलब्ध जानकारी से चोरी के तरीके सीखे थे।

    अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति ऑटो-रिक्शा चुराकर उसका ईंधन खत्म होने तक उसे चलाता था और ईंधन खत्म होने पर रिक्शे को वहीं छोड़ देता था। रिक्शा चलाकर इकट्ठा किए गए किराए से वह अपने लिए शराब खरीदता था। अधिकारी के अनुसार, कुछ समय पहले आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चले गई थी, जिसके कारण वह तनाव में रहने लगा और शराब पीने का आदी हो गया था।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के चार ऑटो-रिक्शा, एक मोटरसाइकिल और 3.30 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। शहर के नौपाड़ा इलाके में एक ऑटो-रिक्शे के अचानक गुम होने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल समेत अन्य मार्गों के आसपास के 70 से 80 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

    अधिकारी ने बताया कि इससे मुंब्रा इलाके के निवासी आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी एक और ऑटो रिक्शा चोरी करने के इरादे से फिर से नौपाड़ा इलाके में आने की योजना बना रहा है।

    अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने योजना बनाकर आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नौपाड़ा, वागले एस्टेट और राबोडी सहित शहर के विभिन्न इलाकों से ऑटो रिक्शा चुराता रहा है।

    ठाणे में कई वाहनों की चोरी के आरोप में डिग्री धारक गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में संथाल सिविल रूल्स एंड संताल परगना जस्टिस रेगुलेशन 1893 के प्रावधानों को लेकर आहूत बैठक संपन्न
    Next Article बिष्टुपुर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की लापरवाही: बीच सड़क पर छोड़ी कार से डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम, जनता में आक्रोश

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.