Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भूकंप प्रभावित म्यांमा में बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए सैन्य दल भेजेगा श्रीलंका
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भूकंप प्रभावित म्यांमा में बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए सैन्य दल भेजेगा श्रीलंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भूकंप प्रभावित म्यांमा में बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए सैन्य दल भेजेगा श्रीलंका

     

    श्रीलंका भूकंप प्रभावित म्यांमा को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की वित्तीय मदद मुहैया कराने के अलावा बचाव, राहत और चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के लिए वहां तीन सैन्य दल भेजेगा। श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

    मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि म्यांमा में भूकंप पीड़ितों के लिए राहत सहायता लेकर श्रीलंका का विशेष विमान शनिवार को रवाना होगा।

    उसने बताया कि श्रीलंका से 10 लाख अमेरिकी डॉलर की मदद के अलावा बचाव, राहत और चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के लिए तीन सैन्य दल भेजे जाएंगे।

    इसके अतिरिक्त, बौद्ध संप्रदाय के तीन नेताओं ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ धार्मिक संबंधों को देखते हुए राहत सहायता का प्रबंध किया है।

    बौद्ध बहुसंख्यकों के प्रमुख तीर्थस्थल ‘द टेंपल ऑफ द टूथ’ ने कहा कि वह म्यांमा के लिए अलग से एक करोड़ 50 लाख रुपये एकत्र कर रहा है।

    थेरवाद बौद्ध धर्म से जुड़े होने के कारण म्यांमा और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं। थेरवाद बौद्ध धर्म की सबसे पुरानी शाखा है।

    म्यांमा में 28 मार्च को आए भूकंप में 3,100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, करीब 5,000 लोग घायल हुए थे और 370 से अधिक लोग लापता हो गए।

    भूकंप प्रभावित म्यांमा में बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए सैन्य दल भेजेगा श्रीलंका
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसप्तमी पर शीतला माता मंदिर सोनारी में नवरात्रि जंवारा पूजा के दौरान श्री सरयू राय समेत कई प्रमुख नेताओं व अतिथियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मान
    Next Article कर्नाटक में मिनी बस के खड़े ट्रक से टकराने से पांच लोगों की मौत, कई अन्य घायल

    Related Posts

    महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण

    March 10, 2026

    जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, कोल्हान डीआईजी के सख्त निर्देश

    March 10, 2026

    कृषि मंत्री से मिले विधायक संजीव सरदार, सौंपा मांग पत्र

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण

    जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, कोल्हान डीआईजी के सख्त निर्देश

    आधुनिक पावर में सुरक्षा सप्ताह संपन्न, सुरक्षा जागरूकता में एएचपी विभाग सर्वश्रेष्ठ, सुरक्षा के प्रति सचेत श्रमिकों और इंजीनियरों को किया गया पुरस्कृत

    कृषि मंत्री से मिले विधायक संजीव सरदार, सौंपा मांग पत्र

    BIG BREAKING NEWS: जमशेदपुर में हाई सुरक्षा अलर्ट, XLRI को बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस खाली कर शुरू हुई सघन तलाशी

    सीआईएसएफ के 57वाँ स्थापना दिवस बोलानी युनिट ने उमंग पूर्वक मनाया।

    आदित्यपुर के प्रभात पार्क में लगा पेंशन सत्यापन शिविर, पांच वार्डों के लाभुकों के दस्तावेजों की हुई गहन जांच

    प्रयास एक कदम के ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण का समापन, 50 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र

    समझौता नहीं, सच की पत्रकारिता: राष्ट्रसंवाद के 25 साल

    सोना देवी विश्वविद्यालय में बजट पश्चात वेबिनार का लाइव प्रसारण, ‘सबका साथ सबका विकास’ विषय पर विद्यार्थियों ने सुने प्रधानमंत्री के विचार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.