Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिल्लत कॉलेज परसा में बनेगा पांच मंजिला आधुनिक भवन, कुलपति ने किया शिलान्यास
    Breaking News झारखंड

    मिल्लत कॉलेज परसा में बनेगा पांच मंजिला आधुनिक भवन, कुलपति ने किया शिलान्यास

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिल्लत कॉलेज परसा में बनेगा पांच मंजिला आधुनिक भवन, कुलपति ने किया शिलान्यास

    संवादाता – ए बी सिद्दीकी

    गोड्डा – महागामा अनुमंडल क्षेत्र स्थित मिल्लत कॉलेज, परसा में शुक्रवार को करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पांच मंजिला कॉलेज भवन का भव्य शिलान्यास किया गया। सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के कुलपति प्रो. विमल प्रसाद सिंह ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर भवन निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की।
    नए भवन का निर्माण 200 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में किया जाएगा, जिसमें 32 कमरे होंगे। यह भवन जी प्लस सिक्स (भूतल समेत कुल 6 मंजिल) का होगा और आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। हर मंजिल पर क्लासरूम, प्रयोगशालाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शिलान्यास समारोह में कुलपति ने कहा, “यह नया भवन विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। भवन निर्माण कार्य को लगभग एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और संवेदक से अनुरोध है कि कार्य को निर्धारित समय से पहले पूर्ण करें।” पत्रकारों के सवालों के जवाब में कुलपति ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर कॉलेज में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे कुलपति के आगमन पर छात्राओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर महाविद्यालय तक लाया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तुषार कांत सहित अन्य प्रोफेसरों ने पुस्तक भेंट कर कुलपति का सम्मान किया। इस अवसर पर असरफ करीम, मोहम्मद जावेद, डॉ. अभिमन्यु, विकास मंडल, नदीम श्रवण, मोहम्मद अब्दुला, नूरनवी आलम, जयकांत सहित कई शिक्षक एवं कॉलेज के कर्मचारी उपस्थित रहे। यह नया भवन न केवल कॉलेज के भौतिक विकास का प्रतीक होगा, बल्कि क्षेत्र के शैक्षणिक उत्थान में भी मील का पत्थर साबित होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवक्फ बिल विधेयक पर राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव की कड़ी प्रतिक्रिया,सीएम नीतिश को भी लिया निशाने पर
    Next Article शिकारीपाड़ा में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ साथ ही चैती छठ पूजा हुई संपन्न

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.