Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गर्मी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News झारखंड

    गर्मी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गर्मी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

    *कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन करें, जिले वासियों को उपलब्ध कराएं निर्बाध पेयजल: उपायुक्त*

    राष्ट्र संवाद सं

    आज दिनांक 04-04-2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु जिले में विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आहूत की गई।

    उपायुक्त के द्वारा ग्रीष्म ऋतु के आलोक में जिला, प्रखंड, पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में पेयजलापूर्ति को लेकर की गई व्यवस्थाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए जलमीनार, चापाकल, मल्टी विलेज स्कीम, सिंगल विलेज स्कीम, तालाब व अन्य जलस्रोत की स्थिति का प्रतिवेदन लिया गया।

    समीक्षा क्रम में उपायुक्त के द्वारा गर्मी को लेकर सभी चापाकलों, जलमीनारों, पानी टैंकर एवं पेयजल के अन्य स्रोतों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीयों को अपने क्षेत्र के मुखिया के साथ बैठक कर खराब पड़े चापाकल, जलमीनार एवं अन्य जल स्रोतों का समेकित प्रतिवेदन तैयार कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने एवं खराब पड़े चापाकलों को कार्य योजना बनाकर समयबद्ध तरीके से टीम गठित कर मरम्मत करने, जल स्रोतों का नियमित अनुश्रवण करने, उचित जल प्रबंधन करने, ड्राई जोन को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार टैंकर से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, प्रखंड स्तर पर जल एवं स्वच्छता समिति की नियमित बैठक कर उसका कार्यवाही प्रतिवेदन मुख्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

    कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा, श्री बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा श्री अलोक वरण केसरी, नगर प्रशासक गोड्डा/महागामा श्री आशीष कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव के घर ईडी की छापेमारी, अहम दस्तावेज और नकदी जब्त ।
    Next Article सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

    Related Posts

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    October 12, 2026

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    October 12, 2026

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    टंडवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनावी पारदर्शिता की उठी मांग

    रुआम औद्योगिक क्षेत्र में विधायक का निरीक्षण सिर्फ खानापूर्ति, 22 में से कई फैक्ट्रियां नहीं खुली, ग्रामीणों में नाराजगी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.