Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव के घर ईडी की छापेमारी, अहम दस्तावेज और नकदी जब्त ।
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव के घर ईडी की छापेमारी, अहम दस्तावेज और नकदी जब्त ।

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव के घर ईडी की छापेमारी, अहम दस्तावेज और नकदी जब्त ।

     

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू सिंह के आवास पर छापेमारी की। कई घंटे चली इस कार्रवाई के बाद ईडी की टीम दो फाइलों में महत्वपूर्ण दस्तावेज और करीब दो लाख रुपये नकद जब्त कर रांची रवाना हो गई। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले को लेकर की गई थी। हालांकि, अभी तक ईडी की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    ईडी की टीम सुबह ही जमशेदपुर स्थित गुड्डू सिंह के घर पहुंची और वहां तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान टीम ने दस्तावेजों की जांच की और कई महत्वपूर्ण कागजात को जब्त किया। छापेमारी के दौरान इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, और स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी रही।

    इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी पर हुई इस छापेमारी को लेकर विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध सकते हैं।

    ईडी द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी और संभवतः आगे की पूछताछ के लिए कुछ लोगों को समन भी भेजा जा सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या इस छापेमारी से कोई बड़ा खुलासा होगा।

    अहम दस्तावेज और नकदी जब्त । जमशेदपुर: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव के घर ईडी की छापेमारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: जुबली पार्क गेट पर डोसा दुकानदार की पिटाई, अपराधियों का अड्डा बना इलाका।
    Next Article गर्मी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    सावन की धूम: तीज महोत्सव में झूमा जादूगोड़ा, संस्कृति और उल्लास का संगम

    August 2, 2026

    सरायकेला का ‘मठ’ और कोल्हान की परिक्रमा! शंकराचार्य की कुर्सी बदली, इलाका नहीं

    August 2, 2026

    क्षत्रिय सेवा संघ का 11वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, महावीर सिंह ने संभाला अध्यक्ष पद

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सावन की धूम: तीज महोत्सव में झूमा जादूगोड़ा, संस्कृति और उल्लास का संगम

    सरायकेला का ‘मठ’ और कोल्हान की परिक्रमा! शंकराचार्य की कुर्सी बदली, इलाका नहीं

    क्षत्रिय सेवा संघ का 11वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, महावीर सिंह ने संभाला अध्यक्ष पद

    श्रावण की तृतीय सोमवारी पर निकलेगी सूर्य मंदिर समिति की भव्य जलाभिषेक यात्रा, काशी की तर्ज पर होगी दिव्य महाआरती, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आम सभा में की तैयारियों की समीक्षा

    आमबागान मैदान का अविलंब हो सौंदर्यीकरण: सरयू राय

    ‘वीणा रानी पवन स्मृति सम्मान समारोह’ में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.