Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा: झारखंड में SHG क्रेडिट लिंकेज से 14,204 करोड़ रु का इजाफा, हजारों को मिला रोजगार।
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा: झारखंड में SHG क्रेडिट लिंकेज से 14,204 करोड़ रु का इजाफा, हजारों को मिला रोजगार।

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा: झारखंड में SHG क्रेडिट लिंकेज से 14,204 करोड़ रु का इजाफा, हजारों को मिला रोजगार।

    ग्रामीण महिलाओं के उत्थान और उनके आर्थिक स्वावलंबन के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा समूह के क्रेडिट लिंकेज कार्य को गति दी गई है। अब तक 2.91 समूहों का गठन हो चुका है, जिसमें वर्ष 2019 से अब तक 53,293 से ज्यादा समूह बने है एवं क्रेडिट लिंकेज में 14,204 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है, जो वर्ष 2019 दिसंबर से पूर्व 545.30 करोड़ रुपये था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास को गति देने के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को बैंकों के साथ क्रेडिट लिंकेज सुनिश्चित कराने की पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक हो रही है। इसके तहत एसएचजी सदस्यों को सरल शर्तों पर ऋण सुविधाएं प्रदान की गईं, और उनकी आजीविका गतिविधियों को मजबूती मिली।

    बोकारो के चन्द्रपुरा प्रखंड की प्रेमलता देवी को मिला क्रेडिट लिंकेज का सहारा
    प्रेमलता देवी जीवन ज्योति आजीविका सखी मंडल से जुड़कर आज अपने परिवार का भविष्य संवार रही है। पति के असमय मृत्यु से प्रेमलता पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा था। पति के जाने के दुःख के साथ ही परिवार और बच्चो की जिम्मेदारी भी उनपर आ गयी। ऐसे मुश्किल समय में समूह का साथ मिला । प्रेमलता ने पचास हज़ार रूपए क्रेडिट लिंकेज (सीसीएल) के तहत ऋण लेकर सिलाई मशीन खरीद सिलाई का कार्य शुरू किया। मेहनत और अच्छे काम से प्रेमलता की आमदनी बढ़ने लगी और उन्होंने पुराने ऋण चुकाने के बाद सिलाई केंद्र खोलने के लिए ग्राम संगठन से तीस हज़ार रूपए ऋण लिया और काम को आगे बढाया । प्रेमलता कहती है, परिवार के भरण पोषण के बारे में सोचकर काफी चिंतित रहती थी ,लेकिन समूह की महिलाओं के हौंसले से मुझे हिम्मत मिली और आज सिलाई कार्य से प्रति माह करीब दस हज़ार आमदनी कर परिवार चला रही हूँ।

    जामताड़ा की किरण झा क्रेडिट लिंकेज के जरिए बनी सफल उद्यमी
    नाला प्रखंड की किरण झा राधा कृष्ण आजीविका सखी मंडल से जुड़ी हुई है उन्होंने समूह के जरिए पहले आरसेटी (RSETI) से आचार, पापड़ बनाने का प्रशिक्षण लिया और कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत 50,000 रु ऋण से व्यवसाय शुरू किया। आज, वह सालाना 1.2 लाख रु कमाती हैं और अन्य महिलाओं को भी जोड़ चुकी हैं। डीडीयूजीकेवाई से बेटे की ट्रेनिंग के बाद उसकी आय 3.6 लाख रु सालाना है। उनका परिवार अब खुशहाल है।

    आजीविका से जोड़ने का क्रम जारी ग्रामीण महिलाएं और अर्थव्यवस्था सशक्त हो, इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए राज्य के 32 लाख परिवारों को आजीविका के सशक्त माध्यमों से जोड़ा गया है। कृषि,पशुपालन, वनोपज, अंडा उत्पादन, जैविक खेती आधारित आजीविका से ग्रामीण परिवारों को आच्छादित किया जा रहा है।

    राज्य संपोषित झारखंड माइक्रोड्रिप इरिगेशन परियोजना के तहत करीब 31,861 किसानों को टपक सिंचाई तकनीक से जोड़ कर उन्नत खेती की जा रही है। तकनीक में निपुण हो रहीं महिलाएं
    राज्य में बैंकिग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी, पशु सखी, कृषि सखी, वनोपज मित्र, आजीविका रेशम मित्र, सीआरपी समेत, करीब 85,000 सामुदायिक कैडर को प्रशिक्षित कर परियोजना के क्रियान्वयन एवं विस्तारण में लगाया है। आधुनिक संचार तकनीक से इन महिलाओं को लैस किया गया है।

    204 करोड़ रु का इजाफा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा: झारखंड में SHG क्रेडिट लिंकेज से 14 हजारों को मिला रोजगार।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा लोकसभा चुनाव में बहुमत नहीं मिलने के कारण वक्फ़ विधेयक लेकर आयी है : कांग्रेस सांसद हुसैन
    Next Article चैती छठ पर राजकुमार सिंह की पहल: छठ घाटों पर निःशुल्क पानी टैंकर सेवा जारी।

    Related Posts

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड द्वारा राखा कॉपर माइंस जबरन बंदी के वक्त रैयतों के साथ धोखाधड़ी ग्राम सभा में उठ रहे है विरोध के स्वर

    May 24, 2025

    भाजपा सरकार आदिवासी को सरना/आदिवासी धर्म कोड नहीं देकर हिंदू बनाने की साजिश रच रही है : बुधराम लागुरी

    May 24, 2025

    नोडल पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया निरीक्षण

    May 24, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड द्वारा राखा कॉपर माइंस जबरन बंदी के वक्त रैयतों के साथ धोखाधड़ी ग्राम सभा में उठ रहे है विरोध के स्वर

    भाजपा सरकार आदिवासी को सरना/आदिवासी धर्म कोड नहीं देकर हिंदू बनाने की साजिश रच रही है : बुधराम लागुरी

    नोडल पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया निरीक्षण

    गोड्डा में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ लोहंडिया चौक से बोलेरो में 169 बोतल विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

    एग्रीको हेल्थ एसोसिएशन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप 2025 का समापन

    लातेहार पुलिस को सफलता: JJMP सुप्रीमो 10 लाख इनामी पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी मुठभेड़ में ढ़ेर

    गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल की संयम से टली बड़ी घटना  

    आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल हत्या

    सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप गणतंत्र दिवस आरडीसी कैंप के लिए चयनित

    टाटा स्टील कर्मी कैंसर पीड़ित कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी व दो बेटियों सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.