Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से तीन दिन पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित
    Breaking News Headlines ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड

    ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से तीन दिन पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से तीन दिन पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित

     

    ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र को बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।

    17वीं ओडिशा विधानसभा का तीसरा सत्र 13 फरवरी को शुरू हुआ था और इसे पांच अप्रैल तक जारी रहना था। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह देखते हुए कि कोई और महत्वपूर्ण कार्य नहीं बचा है, सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जाता है।

    इससे पहले, सरकार के मुख्य सचेतक सरोज कुमार प्रधान ने विधानसभा को स्थगित करने का प्रस्ताव रखा, जिसका सत्ता पक्ष के सदस्यों ने समर्थन किया।

    सत्र के 25 कार्य दिवसों के दौरान सदन ने तीन महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए – ‘ओडिशा विनियोग विधेयक, 2025’, ‘ओडिशा विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024’ और ‘ओडिशा राज्य राजमार्ग प्राधिकरण विधेयक, 2025’।

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी वित्त विभाग के भी प्रभारी हैं।

    मुख्यमंत्री ने 17 फरवरी को 2025-26 वित्त वर्ष के लिए 2,90,000 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ वार्षिक बजट पेश किया।

    सत्र काफी हंगामेदार रहा और सदन की कार्यवाही कई दिनों तक स्थगित रही। विधानसभा के इतिहास में पहली बार सभी (14) कांग्रेस सदस्यों को अनुशासनहीनता और अनियंत्रित व्यवहार के आरोप में सात कार्य दिवसों के लिए निलंबित कर दिया गया।

    विधानसभा ने दो अप्रैल को सदन की कार्यवाही के अंतिम दिन रात भर कार्यवाही आयोजित करके भी एक रिकार्ड बनाया।

    ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से तीन दिन पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर एनकाउंटर: अनुज के AK-47 की तलाश में STF-ATS ने की छापेमारी, दो सहयोगी हिरासत में
    Next Article जमशेदपुर में गर्मी में जल संकट, बाग़बेड़ा निवासियों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन, जलापूर्ति नहीं हुई तो रेल रोको आंदोलन की चेतावनी ।

    Related Posts

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    October 11, 2026

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    October 11, 2026

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    पत्रकारिता पर हमले के लिए सिर्फ सत्ता नहीं, समाज भी जिम्मेदार है

    54वें फुटबॉल महाकुंभ में जूनियर फाइटर चैंपियन, 1.20 लाख का पुरस्कार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.