Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वृक्ष कटाई:न्यायालय का तेलंगाना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार को अंतरिम रिपोर्ट पेश करने का निर्देश
    Breaking News Headlines

    वृक्ष कटाई:न्यायालय का तेलंगाना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार को अंतरिम रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वृक्ष कटाई:न्यायालय का तेलंगाना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार को अंतरिम रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

     

    च्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक) को कांचा गाचीबोवली वन क्षेत्र का तत्काल दौरा करने का निर्देश दिया, जहां हैदराबाद विश्वविद्यालय से सटी 400 एकड़ जमीन पर पेड़ों की कटाई का प्रस्ताव था।

    प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया। पीठ ने कहा, ‘‘ हम तेलंगाना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक) को निर्देश देते हैं कि वह तत्काल संबंधित स्थल का दौरा करें और आज अपराह्न 3.30 बजे तक अपनी अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत करें। ’’

    पीठ ने उच्चतम न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक) को निर्देश दिया कि वह उसके आदेश को तत्काल उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक) को सूचित करें, जो तत्काल उस पर कार्रवाई करेंगे।

    पीठ ने कहा, ‘‘हम तेलंगाना के मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देते हैं कि जब तक इस न्यायालय द्वारा अगला आदेश पारित नहीं किया जाता है, कांचा गाचीबोवली वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई की अनुमति नहीं दी जाएगी। ’’

    अदालत ने मामले की सुनवाई आज अपराह्न 3.45 बजे निर्धारित की।

    पीठ को बताया गया कि तेलंगाना उच्च न्यायालय भी इसी मामले पर सुनवाई कर रहा है।

    उच्चतम न्यायालय की पीठ ने कहा, ‘‘ हम यह स्पष्ट करते हैं कि हम तेलंगाना उच्च न्यायालय में जारी कार्यवाही पर रोक नहीं लगा रहे हैं।’’

    हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र विश्वविद्यालय परिसर से सटी 400 एकड़ जमीन को विकसित करने की राज्य सरकार की योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

    तेलंगाना उच्च न्यायालय ने राज्य की कांग्रेस सरकार को इस संबंध में सभी कार्य तीन अप्रैल तक रोकने का निर्देश दिया है।

    वृक्ष कटाई:न्यायालय का तेलंगाना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार को अंतरिम रिपोर्ट पेश करने का निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची सब्जी मंडी होल सेल विक्रेता संघ का चुनाव संपन्न हुआ! दोबारा अध्यक्ष बने बलबीर मंडल।
    Next Article अनुराग ठाकुर की टिप्पणियों ने मेरी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाया, आरोप साबित करें या इस्तीफा दें: खरगे

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    August 8, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    अवैध शराब के ठिकानों पर उत्पाद विभाग का धावा, तीन गिरफ्तार

    सांसद विद्युत वरण महतो ने चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत माटीगोड़ा स्कूल में गूंजा वंदे मातरम्

    बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे कविगुरु टैगोर – डॉ सारंगी

    27 सौ लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार

    नशा से बचें और इंटरनेट का उपयोग कैरियर बनाने में करें – कुशवाहा

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    जल संरक्षण का संकल्प, खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.