Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजीविका मिशन की महिलाओं को मिले उचित मानदेय व सामाजिक सुरक्षा : संजीव सरदार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर राजनीति

    आजीविका मिशन की महिलाओं को मिले उचित मानदेय व सामाजिक सुरक्षा : संजीव सरदार

    News DeskBy News DeskMarch 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका : झारखंड राज्य आजीविका मिशन (JSLPS) के तहत कार्यरत महिलाओं एवं संकुल स्तर पर काम करने वाली महिला कैडरों को उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए। पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा के शून्यकाल में सरकार से मांग की है कि इन महिलाओं के मानदेय में वृद्धि की जाए और उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए।

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि JSLPS में कार्यरत महिलाएँ आजीविका संवर्धन और महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बहुत कम मानदेय मिलता है। साथ ही, वे सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इन महिलाओं के मानदेय को बढ़ाया जाए और उन्हें पेंशन, बीमा तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए।

    विधायक के पहल के बाद जागी उम्मीद : विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ये महिलाएँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे रही हैं, इसलिए उनके हक की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की है, ताकि इन महिलाओं को वित्तीय स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो सके। JSLPS में काम करने वाली महिलाएं लंबे समय से अपने मानदेय और अन्य सुविधाओं की मांग कर रही हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी शुरू
    Next Article बिल्डर एसोसिएशन का पद या प्रोजेक्ट में जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचारी अभियान की शुरुआत?

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.