Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘तुलसी भवन में नगर के साहित्यकारों का होली मिलन सम्पन्न’
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां साहित्य हजारीबाग

    ‘तुलसी भवन में नगर के साहित्यकारों का होली मिलन सम्पन्न’

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘तुलसी भवन में नगर के साहित्यकारों का होली मिलन सम्पन्न’
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में ‘लोकमंच’ (बहुभाषी काव्य गोष्ठी) सह ‘ होली मिलन ‘ समारोह आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन सुश्री पूनम महानंद ने की । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद द्वारा किया गया ।
    कार्यक्रम का आरंभ श्रीमती माधवी उपाध्याय के सरस्वती वंदना एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ किया गया । तत्पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों ने आपस में रंग बिरंगे फूलों से होली खेली ।
    इसके बाद शहर के कुल ८० कलमकारों ने अपनी – अपनी मातृभाषाओं में यथा भोजपुरी , मैथिली , मगही, बंगला, पंजाबी, अंगिका, संस्कृत, राजस्थानी , हिन्दी में साज बाज के साथ स्वरचित काव्य रचनाएं प्रस्तुत की । तबले पर श्री सनत सरकार ने उन्हें साथ दिया । काव्य पाठ करने वालों में सर्वश्री राजेन्द्र सिंह , बलविन्दर सिंह, वीणा पाण्डेय भारती, संगीता मिश्रा, शेषनाथ सिंह ‘शरद’, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल , हरिहर राय चौहान, जितेश तिवारी, पूनम शर्मा स्नेहिल, कवलेश्वर पाण्डेय, डाॅ० यमुना तिवारी व्यथित, आरती श्रीवास्तव, उपासना सिन्हा, डाॅ० रागिनी भूषण, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, सुदीप्ता जेठी राउत, रिम्मी वर्मा, आकांक्षा, डाॅ० उदय प्रताप हयात, सुस्मिता मिश्रा, निशांत सिंह, रीना सिन्हा ‘सलोनी’, कन्हैया लाल अग्रवाल, अरुणा झा, क्षमाश्री दूबे, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित प्रमुख रहे ।

     

    इस अवसर पर मुख्य रुप से तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, मुरलीधर केडिया, गुहाराम, प्रसन्न वदन मेहता, साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा, चन्देश्वर खाँ, डाॅ० संध्या सिन्हा,डाॅ० अरुण कुमार शर्मा, कन्हैया लाल अग्रवाल, मनीष सिंह वंदन, वीणा कुमारी नन्दिनी, विनय कुमार श्रीवास्तव, चंदा कुमारी, हरभजन सिंह ‘रहबर’, डाॅ० रजनी रंजन, रीना गुप्ता, पूनम सिंह, नीलम पेडीवाल समेत कुल शताधिक लोगो की उपस्थिति रही ।
    अंत में होली मिलन के इस अवसर पर स्वादिष्ट व्यंजनो के साथ सहभोज का आनंद लिया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी क्षेत्र के अखाड़ा समितियों ने विसर्जन में विलम्ब न होने का दिया आश्वासन – आशुतोष
    Next Article सामाजिक संस्था केसरी सेना के द्वारा लगाया गया सातवां रक्तदान शिविर , सैकड़ो लोगो ने रक्तदान में भाग लिया

    Related Posts

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    June 3, 2025

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    June 3, 2025

    12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है

    June 3, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है

    यूसिल ने आदिवासी छात्र_ छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की लेकर छह महीने का कराया कंप्यूटर कोर्स

    झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का जमशेदपुर में राजेश शुक्ल ने किया स्वागत

    सिक्योरिटी एजेंसी लोगों को सुरक्षा देने वाले सुरक्षा कर्मी ही असुरक्षित!

    पुलिस ने महिला का शव बरामद किया

    एन . ई.पी.के तहत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करना अन्यायपूर्ण – ए. आई. डी. एस. ओ.

    बकरीद को लेकर चांडिल में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था को लेकर दिए गए अहम निर्देश

    बहरागोड़ा में प्रतिभा का उत्सव: राज्यपाल गंगवार ने विद्यार्थियों संग किया भोजन, बोले – “शिक्षा से ही होगा विकास”

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.