Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कानून बनाकर 86 बस्ती के लोगों के लिए पूर्ण मालिकाना हक दें सरकार : पूर्णिमा साहू
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड दुमका रांची राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां

    कानून बनाकर 86 बस्ती के लोगों के लिए पूर्ण मालिकाना हक दें सरकार : पूर्णिमा साहू

    News DeskBy News DeskMarch 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कानून बनाकर 86 बस्ती के लोगों के लिए पूर्ण मालिकाना हक दें सरकार : पूर्णिमा साहू

    विधानसभा में गूंजा 86 बस्तियों के मालिकाना हक का मामला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में 86 बस्ती के लाखों निवासियों के लिए पूर्ण मालिकाना हक की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सरकार से अपील की कि कानून बनाकर इन बस्तियों के लोगों को स्थायी अधिकार दिया जाए। शनिवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत इस मुद्दे को उठाते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि वर्ष 2018 में हमारी सरकार ने 86 बस्ती में लीज के लिए मंजूरी दी थी, लेकिन बस्तीवासी लीज नहीं, बल्कि पूर्ण मालिकाना हक चाहते हैं। यहां रहने वाले लोग दशकों से इसी जमीन पर बसे हुए हैं। जिनमें आदिवासी, दलित, पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग शामिल हैं। विधायक पूर्णिमा साहू ने सत्ता पक्ष को घेरते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने गत विधानसभा चुनाव के दौरान बस्तीवासियों से मालिकाना हक देने का वादा किया था। स्वयं विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा में अपनी चुनावी सभा में इस मांग का समर्थन करते हुए मालिकाना हक देने का वादा किया था। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह सिर्फ चुनावी लाभ के लिए झूठा वादा किया गया था, या सरकार इसे वास्तविकता में बदलने के लिए गंभीर है।

    उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अपील करते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि तीन लाख से अधिक गरीब और मेहनतकश परिवारों के जीवन से जुड़ा हुआ मामला है। जब पक्ष और विपक्ष दोनों ही इस मांग का समर्थन कर रहे हैं तो ऐसे में सदन को चाहिए कि वह एकमत होकर कानून बनाकर बस्तीवासियों को पूर्ण मालिकाना का हक दिलाएं।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे आगे बढ़कर इस मानवीय मुद्दे पर फैसला लें और इन बस्तियों में रहने वाले लोगों को पूर्ण मालिकाना हक देकर उन्हें स्थायी राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बस्तीवासियों का संघर्ष अब और लंबा नहीं खिंचना चाहिए, बल्कि इसमें सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र ठोस कदम उठाना चाहिए।

    कानून बनाकर 86 बस्ती के लोगों के लिए पूर्ण मालिकाना हक दें सरकार : पूर्णिमा साहू विधानसभा में गूंजा 86 बस्तियों के मालिकाना हक का मामला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजधानी राँची में आज आदिवासी संगठनों का बंद
    Next Article सारंडा में आईईडी विस्फोट, सीआरपीएफ के दो जवान घायल

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.