Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: आज दिनांक 19.03.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया।

    उपायुक्त ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से अनुपालन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने जामताड़ा मिहिजाम सड़क में बोदमा ओवरब्रिज पर उगे पौधे एवं झाड़ियों आदि की सफाई को लेकर एनएच के अधिकारी को निर्देश दिया। कहा कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी, इसे अविलंब सफाई करवाएं। वहीं जामताड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक ओवरब्रिज के बगल से ऊपर चढ़ने के दौरान वाहन चालकों को सामने से आ रही गाड़ियों के नहीं दिखने के कारण दुर्घटना की संभावना को देखते हुए आरसीडी को समुचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
    उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फतेहपुर एवं नारायणपुर थाना क्षेत्र में सप्ताह में वाहन जांच अभियान चलाने एवं एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई हेतु निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने लगातार बढ़ रहे वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित वाहन जांच एवं पुलिस पेट्रोलिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा कहीं भी सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता के लिए एम्बुलेंस आदि की सुलभ व्यवस्था सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर उचित दिशा निर्देश दिया।

    वहीं उपायुक्त ने विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करने साथ ही ग्राम पंचायतों आदि में आम लोगों के बीच अवेयरनेस फैलाने के लिए पोस्टर बैनर कार्यशाला आदि के माध्यम से जागरूकता लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा लोगों की जान कीमती है, उन्होंने जिलेवासियों से अपील कर कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से जुड़ा है, इसका उद्देश्य आप सबों की सुरक्षा है, ताकि लोग सभी नियमों का अनुसरण करें एवं दुर्घटना नगण्य हो सके।

    इसके अलावा उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान ईसीएल चितरा से रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई में लगे अनफिट डंपरों, अवैध रूप से परिवहन की समीक्षा करते हुए स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर अनफिट डंपरों से कोयला की ढुलाई नहीं होना चाहिए, अनफिट डंपरों को जब्त कर सख्त कार्रवाई करें। इसके अलावा उन्होंने ईसीएल प्रबंधन को अनफिट डंपरों से कोयला की ढुलाई नहीं करने के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिया, उन्होंने कोयला ढुलाई में लगे सभी डंपरों की सूची को परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर वाहन फिटनेस जांच करवाने एवं फिटनेस प्रतिवेदन उन्हें देने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उन्होंने जिला अंतर्गत सड़कों में बनाये गये अनऑथराइज्ड हंप्स (जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना हो) को अविलंब हटाने का निर्देश दिया। जिन स्थानों पर बंपर बनाए गए हैं, उसे विजिबल बनाने के लिए रंगने का निर्देश दिया। इसके अलावा ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए साइनेज एवं रंबल स्ट्रिप आदि लगाने का निर्देश दिया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हो सके। इसके अलावा उन्होंने जिला अंतर्गत गोविंदपुर साहेबगंज एडीबी रोड, मिहिजाम जामताड़ा दुमका पथ, नाला दुमका पथ पर संचालित होटलों/ढाबों में शराब बिक्री पर रोक हेतु नियमित छापेमारी करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने हिट एंड रन से संबंधित मामलों के अद्यतन जानकारी ली एवं जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा आईआरएडी से संबंधित जिला अंतर्गत घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के पश्चात डीआरएम को घटित दुर्घटनाओं के डाटा को सीएचसी से समन्वय स्थापित कर समय पर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०), जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री संजय कुमार सिंह सहित सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी श्री तौसीफ जलीली एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका समहरणलय सभागार मे उपायुक्त आंजनेयुलु डोडे की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक आयोजित की गई
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.