Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स का आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स का आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स का आहूत बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: आज दिनांक 19.03.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत किया गया।

    _*अवैध खनन के रोकथाम हेतु करें समुचित कार्रवाई*_

    बैठक में उपायुक्त द्वारा अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाने, नियमानुसार धारित खनन पट्टों का उपयोग, नियमानुसार क्रशर संचालन, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गई। इसके अलावा विगत बैठक में दिए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा कर अपेक्षित कार्रवाई हेतु संबंधित को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने आगे कहा की किसी भी सूरत में खनन क्षेत्र से बाहर खनन नहीं होनी चाहिए, इसे सुनिश्चित करें, लगातार कार्रवाई करें। कहा कि मानक का पालन करके ही खनन पट्टा दें। उन्होंने कहा कि धारित पत्थर खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर खनन नहीं होने चाहिए इसका सतत निगरानी करते रहें, अनियमितता पाए जाने पर नियमसंगत कार्रवाई करें। उन्होंने पुलिस, अनुमंडल पदाधिकारी, परिवहन एवं खनन विभाग मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करें। वहीं उन्होंने समीक्षा के दौरान चालू वित्तीय वर्ष में अवैध खनन, खनिज परिवहन, व्यापार की रोकथाम, बालू खनिज, पत्थर खनिज, स्टोन चिप्स आदि के मामलों में हुई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए इसमें तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने इसके अलावा जिला अंतर्गत कैटेगरी 1 के 25 चिन्हित बालू घाटों (जो ग्राम पंचायत के द्वारा संचालित है) के संचालन के अद्यतन स्थिति के संबंध में जानकारी लेते हुए अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि जिले में कहीं भी बालू का अवैध उठाव, परिवहन एवं भंडारण नहीं हो इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करें। वहीं नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्व श्री पांडेश्वर क्षेत्र के द्वारा धारित बंद पड़े खदानों में कोयला के अवैध खनन के फलस्वरूप बने शेष बचे गड्ढों की भराई का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन को लेकर सख्त कार्रवाई को लेकर निर्देश दिया। उन्होंने खनन क्षेत्रों में पर्यावरण दृष्टिकोण से ट्रेंच कटिंग कर पौधारोपण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    _*विभिन्न मामलों में हुई कार्रवाई की उपायुक्त ने की समीक्षा*_

    बैठक के दौरान बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में 2024- 2025 तक अवैध खनिज परिवहन रोकथाम आदि के कुल 64 मामलों में से बालू खनिज के 40 मामला में 39 वाहनों की जब्ती एवं 4 मामलों में प्राथमिकी दर्ज साथ ही कुल दंड राशि 8,05,000 की वसूली की गई है। वहीं पत्थर खनिज के 23 मामला में 26 वाहनों की जब्ती तथा 11,97,000 दंड राशि की वसूली की गई। इसके अलावा फायर क्ले खनिज के 01 मामला, में 01 वाहन जब्ती तथा 40,000 रुपए दंड राशि की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त जिलांतर्गत कुल 56,500 सीएफटी अवैध रूप से भंडारित बालू को जप्त करते हुए 02 प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोयला खनिज के 16 मामलों में 18 वाहनों की जब्ती के साथ 16 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा एसपी माइंस चितरा के द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। निर्देश दिया गया कि कोयला परिवहन में लगे वाहनों में खनिज को तिरपाल से ढक के ही परिवहन हो, ओवरलोडिंग किसी भी हालत में ना हो साथ ही नंबर प्लेट डिस्प्ले हो संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। वहीं अवैध खनन को लेकर समुचित कार्रवाई हेतु पुलिस लाइन में 1-4 पुलिस बल को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया।

    *इस मौके पर* पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०), अपर समाहर्त्ता श्रीमती पूनम कच्छप, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री संजय कुमार सिंह जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहिर सिलकर, संबंधित अंचल अधिकारी, प्रतिनिधि ईसीएल पांडेश्वर, एसपी माइंस चितरा प्रतिनिधि, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो के पुनर्गठन में अशोक महतो अध्यक्ष वकील सोरेन सचिव नियुक्त किया गया
    Next Article दुमका समहरणलय सभागार मे उपायुक्त आंजनेयुलु डोडे की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक आयोजित की गई

    Related Posts

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    October 12, 2026

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    October 12, 2026

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    टंडवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनावी पारदर्शिता की उठी मांग

    रुआम औद्योगिक क्षेत्र में विधायक का निरीक्षण सिर्फ खानापूर्ति, 22 में से कई फैक्ट्रियां नहीं खुली, ग्रामीणों में नाराजगी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.