Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेन्द्रा में महिला इज्तिमा सम्पन्न औरतें भी अपना ज़कात अदा करें : रिज़वाना
    Breaking News झारखंड धनबाद

    सेन्द्रा में महिला इज्तिमा सम्पन्न औरतें भी अपना ज़कात अदा करें : रिज़वाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेन्द्रा में महिला इज्तिमा सम्पन्न

    औरतें भी अपना ज़कात अदा करें : रिज़वाना

    धनबाद : मकतबे बाग़-ए-आयशा, मदनाडीह-सेन्द्रा में औरतों के लिए महिला इज्तिमा सम्पन्न हुआ। रमज़ान की वजह से सुबह 10 से 11 बजे रखा गया। इस इज्तिमा में मदनाडीह, सेन्द्रा के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं और बच्चियों ने शिरकत की और रमज़ान की फ़ज़ीलत को समझ कर उस पर अमल करने का इरादा किया। इस इज्तिमा की शुरुआत मकतब की छात्रा नायरा परवीन ने कलामे पाक की तिलावत से की। अनाबिया परवीन और आयशा समीर ने नात शरीफ के कलाम पेश की।

    इस इज्तिमा में मोअल्लिमा रिज़वाना परवीन ने रोज़ा और ज़कात के मसाइल को समझाया और बताया कि साहिबे निसाब औरतों को भी अलग से ढाई फ़ीसदी के हिसाब से ज़कात की अदायगी करनी ज़रूरी है। मायके से दुल्हन को जो गहने मिलते हैं, उनकी जकात दुल्हन पर ही फर्ज है, वह खुद अदा करें या उसकी इजाजत से उसका शौहर या बाप, भाई वगैरह अदा करें। साथ ही, उन्होंने शबे क़द्र की फजीलत को बयान करते हुए कहा कि शबे क़द्र को रमज़ान की पांच रातों 21, 23, 25, 27, 29 में तलाश करने का हुक्म है।

    इसमें खुशबू ख़ातून, तबस्सुम बानो, अफ़साना ख़ातून, ज़ेबा बानो, रोज़ी परवीन, जूली परवीन, नगमा ख़ातून, सबीना परवीन, रेहाना ख़ातून, नाज़िया ख़ातून आदि भी शामिल थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीडीएस डीलरों के माध्यम से 38 राशनकार्ड धारी ने किया लालकार्ड एवं हरा कार्ड सरेंडर
    Next Article झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों को दें लाभ – उपायुक्त

    Related Posts

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    July 11, 2026

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    July 11, 2026

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.