Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2028 तक जर्मनी को पछाड़ भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, रिपोर्ट में दावा
    Breaking News Headlines

    2028 तक जर्मनी को पछाड़ भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, रिपोर्ट में दावा

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, जो जर्मनी को पीछे छोड़ देगा. यह दावा वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट में किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2026 तक 4.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है.

     

     

    2028 तक यह 5.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा, जिससे भारत जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. यह असाधारण वृद्धि संयोग नहीं, बल्कि वर्षों की दूरदृष्टि और साहसिक आर्थिक सुधारों का परिणाम है. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली, तब उन्होंने देश के कायाकल्प के लिए एक मजबूत दिशा तय की थी.

    प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों ने औद्योगिक नवाचार की एक लहर को जन्म दिया, जिसने गांवों को विनिर्माण केंद्र और शहरों को समृद्ध आर्थिक केंद्रों में बदल दिया. इन पहलों से न केवल उद्योगों में वृद्धि हुई, बल्कि भारत को एक डिजिटल महाशक्ति बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया. भारत में होने वाली विशाल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं ने न केवल देश का रूप बदला, बल्कि वैश्विक निवेशकों को भी आकर्षित किया. डिजिटल क्रांति के कारण लाखों लोगों को जोडऩे के साथ-साथ कई बड़े सुधारों ने भारत को वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिलाया. भारत की यह वृद्धि 1.4 बिलियन लोगों की आकांक्षाओं का वास्तविक रूप है. इस प्रगति का मुख्य कारण देश के युवा और महत्वाकांक्षी कार्यबल है, जो हर दिन नए-नए मील के पत्थर पार कर रही है.

    भारत के आर्थिक सुधारों में कर सुधारों से लेकर वित्तीय समावेशन, नवीकरणीय ऊर्जा से लेकर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी तक, हर पहलू में देश ने अनुकूल परिवर्तन किए हैं. इन सुधारों ने न केवल अर्थव्यवस्था को गति दी है, बल्कि भारत को एक वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है. जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था ऊंचाई की ओर बढ़ रही है, यह स्पष्ट है कि भविष्य भारत का है. जहां एक ओर दुनिया अनिश्चित वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रही है, वहीं भारत अपनी मजबूत आर्थिक नीति और विकासात्मक दृष्टिकोण के साथ तेजी से विकास कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआग लगने से 50 की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल, नॉर्थ मैसेडोनिया में नाइट क्लब में हादसा
    Next Article देशी पिस्टल के साथ विक्की रैन एवं उसके साथी गिरफ्तार

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.