Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो अगलगी के हादसे, 8 बकरीयों की जलकर मौत , हजारों के टेंट एंड साउंड सिस्टम जलकर खाक
    Breaking News झारखंड हजारीबाग

    दो अगलगी के हादसे, 8 बकरीयों की जलकर मौत , हजारों के टेंट एंड साउंड सिस्टम जलकर खाक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दो अगलगी के हादसे, 8 बकरीयों की जलकर मौत , हजारों के टेंट एंड साउंड सिस्टम जलकर खाक

    राष्ट्र संवाद / गुलाम मोहम्मद जकीउल्लाह बड़कागांव

    बड़कागांव प्रखंड के दो गांव में अगलगी की घटना हो गई। जिसमें पीड़ितों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। होली के दिन मध्य पंचायत अंतर्गत कुम्हार टोली में पेरू प्रजापति के पुआल के मचान में आग लग गई ।आग इतना भीषण था कि इस मचान से सटा हीरालाल प्रजापति के छत के ऊपर रखा एक और मचान में आग पकड़ ली। साथ ही, बगल में खपरैल के घर में भी आग पकड़ ली, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ एवं सहयोग से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया ।अगलगी में पेरू प्रजापति के मचान के नीचे बंधे 8 छोटे – बड़े बकरियां जलकर मर गई साथ ही साउंड सिस्टम में बॉक्स, जनरेटर, टेंट का सामान, गद्दा – कपड़ा और कुर्सी – टेबल इत्यादि जलकर नष्ट हो गया। वहीं हीरालाल प्रजापति को भी काफी नुकसान हुआ है। घटना में तकरीबन ₹100000 का नुकसान पीड़ितो को हुआ है। समय पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। मामले को लेकर पीड़ितों ने थाने में आवेदन दिया है। वहीं पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है ताकि पीड़ितों की नुकसान का भरपाई हो सके। वहीं दूसरी ओर रविवार को आंगो पंचायत के अत्यंत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सगागढ़ा मोहल्ला के निवासी हदल मांझी पिता बाबूलाल मांझी के घर में आग लग गई। जिसमें लगभग ₹100000 संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कोलेश्वर गंझु, जागेश्वर गंझू, श्याम कुमार रंजन, एतवा गंझु, जागेश्वर गझू, महादेव हंसदा ,शिवनाथ गंझु, दर्शन गंझु,विनोद गंझु व उपस्थित प्रबुद्ध लोगों ने प्रशासन से पीड़ित के लिए मुआवजे की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरु चट्टी मटका फोड़ कार्यक्रम विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया
    Next Article गुलनाज और साहिल की शादी कर लौटा प्रेमी जोड़ा

    Related Posts

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.