Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, उद्योग, जिला कौशल समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, उद्योग, जिला कौशल समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, उद्योग, जिला कौशल समिति की आहूत बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, उद्योग, जिला कौशल विकास समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक के क्रम में विगत बैठक की कार्रवाई के अनुपालन की उपायुक्त ने समीक्षा की। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यह योजना न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। झारखंड कौशल विकास योजना का लक्ष्य राज्य के हर नागरिक को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। वहीं उन्होंने संबंधित अधिकारी को कौशल विकास योजना के तहत जिले के बेरोजगार युवक युवतियां को प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने के लिए कार्ययोजना एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *_युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु जरूरी प्रशिक्षण प्रदान करें – उपायुक्त_*

    इसके अलावा उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के युवाओं के हुनर और स्किल्स को देखते हुए कार्ययोजना बनाएं एवं उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने हेतु जरूरी प्रशिक्षण प्रदान करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कौशल विकास प्लान 2025-26 को तैयार करने एवं इसके क्रियान्वयन को लेकर समुचित निदेश दिया। उन्होंने यहां के स्थानीय जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण हेतु नए सेक्टर/जॉब रोल का चयन को लेकर विमर्श किया। इसके अलावा जिला में संचालित कौशल केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक युवतियों के लिए स्थानीय नियोजन एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। वहीं जिले में संचालित कौशल केद्रों में चल रहे सेक्टर हेल्थ केयर में ऑन जॉब ट्रेनिंग पर विचार विमर्श किया गया। जामताड़ा में कौशल विकास के सुझाव एवं चुनौतियों सहित कौशल विकास में शामिल विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर विमर्श किया गया। वहीं जिला कौशल पदाधिकारी श्री प्रशांत टुडू ने कौशल विकास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    *_इस मौके पर_* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार सिंह, जिला उद्योग केंद्र से श्री प्रह्लाद, श्रम प्रवतन पदाधिकारी, श्रीमति किरण वाला, निर्देशक आरसेटी श्री आर के सिंह, डीपीएम जेएसएलपीएस श्री राहुल रंजन, परियोजना सहायक श्री कुलदीप सिंह, आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी श्री सुरेश कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री संजय कुमार यादव सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो दिवसीय विधायी प्रबोधन सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया
    Next Article दुमका डीडीसी ने किया जलछाजन का निरीक्षण

    Related Posts

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    July 23, 2026

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.