Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोलकाता एवं चाकुलिया के कलाक़ारों के भजनों पर पूरी रात झूमे श्याम बाबा के दीवाने
    Breaking News जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां

    कोलकाता एवं चाकुलिया के कलाक़ारों के भजनों पर पूरी रात झूमे श्याम बाबा के दीवाने

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कोलकाता एवं चाकुलिया के कलाक़ारों के भजनों पर पूरी रात झूमे श्याम बाबा के दीवाने
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    घाटशिला
    श्याम परिवार घाटशिला की और से द्वितीय श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. इसमे कोलकाता और चाकुलिया के भजन गायक देर रात तक अपने भजन से श्रद्धालुओं को झूमाते रहे.श्याम महोत्सव में घाटशिला के अलावा मुसाबनी,जादूगोड़ा,गालूडीह, धलभूमगढ,चाकुलिया और जमशेदपुर से बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने अपनी हाजिरी लगाई और भजन का आनंद लिया.श्याम महोत्सव में शाम सात बजे जजमान की पूजा से शुरू हुई.

     

    इसके बाद चाकुलिया के प्रख्यात भजन गायक अमित शर्मा ने मंच संभाला.उन्होंने गणेश बंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की.इसके बाद उन्होंने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किए.उनके भजन में श्रद्धालू झूमते रहे और भजन का आनंद लेते रहे.उनके बाद कोलकाता के भजन गायक निशान अग्रवाल,शुभम अग्रवाल और हर्षित अग्रवाल ने श्याम भजन की कमान संभाली.उन्होंने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को अपने स्थान से उठकर नाचने को विवश कर दिया.

     

    भजन गायकों ने अपने भजन से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया.महोत्सव में जमकर श्याम होली खेली गई.मौके पर श्याम के होली गीत पर श्रद्धालु झूमते और नाचते हुए जमकर अपने श्याम के साथ होली खेली.इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने एक एक करके श्याम प्रभु की ज्योत ली.श्याम महोत्सव पर भगवान का आकर्षक दरबार सजाया गया था.जिसे देखकर हर कोई मंत्र मुग्ध हो गया.फागुन माह पर होली गीत और ढप का महत्व रहता है.राजस्थान और हरियाणा में फागुन माह शुरू होते ही शाम के बाद लोग ढप बजकर होली गीत गाते है.जिससे होली के आगमन की अनुभूति होती है.

     

    कोलकाता से आए कलाकारों ने ढप पर होली गीत की प्रस्तुति करके राजस्थान हरियाणा का माहौल बना दिया. ढप की सुंदर प्रस्तुति से कोई भी श्रद्धालु नाचने से अपने आप को रोक नहीं सका.बच्चे,महिलाओं और बड़े बुजुर्ग ढप का जमकर आनंद लिया. महोत्सव में शामिल हुए भक्तों के लिए प्रसाद का भी आयोजन किया गया था.श्याम महोत्सव में पांवड़ा की मुखिया पार्वती मुर्मु भी शामिल हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्को की सड़क के ऊपर से 2 महीने से गुजर रहा नाले का गंदा पानी, नहीं हो रही साफ-सफाई
    Next Article आयुर्वेदिक चिकित्सक शंकर मुर्मू का निधन, विधायक ने दुःख जताया

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.