Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार : बिना वैध टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी
    Headlines पटना बिहार

    बिहार : बिना वैध टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार : बिना वैध टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी

    पटना:  प्रयागराज में महाकुंभ मेले के कारण बिहार के ज्यादातर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सोमवार को घोषणा की कि वह (रेलवे स्टेशन में) उन लोगों के प्रवेश पर रोक लगा रहा है, जिनके पास वैध यात्रा टिकट नहीं है।

     

     

    पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “ईसीआर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले रेलवे स्टेशन पर भीड़ के उचित प्रबंधन के लिए रेलवे ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। रेलवे महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है और अपेक्षित भीड़ को प्रबंधित करने के वास्ते विस्तृत व्यवस्था की गई है। ईसीआर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी रेलवे स्टेशन पर वैध टिकट नहीं रखने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाई जा रही है।”

     

     

    सीपीआरओ ने कहा, “बिहार के सभी रेलवे स्टेशन के प्रवेश बिंदुओं पर उन लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की व्यवस्था की गई है, जिनके पास वैध यात्रा टिकट नहीं है। हम संबंधित जिलों के स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भी मदद ले रहे हैं। यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त टिकट काउंटर और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।”

    यह कदम नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना के दो दिन बाद उठाया गया है, जिसमें 18 लोगों की जान चली गई थी।

    रेलवे ने भीड़ प्रबंधन के लिए लिए कुछ रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात किया है। महाकुंभ मेले के कारण भारी भीड़ को देखते हुए कई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन पटना जंक्शन से पहले से ही चलाई जा रही हैं।

     

     

    महाकुंभ मेले के कारण पटना, दानापुर, आरा, गया, सासाराम, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और दरभंगा सहित बिहार के कई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अचानक बढ़ती संख्या ने रेलवे के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।

    रविवार को पटना रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज से नीचे गिरने और हाई-वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है।

    सीपीआरओ ने बताया कि संबंधित अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रयागराज स्टेशन पर आम आदमी की तरह बैठे थे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा
    Next Article समर्पण संस्था का वनभोज, मिलन समारोह सह सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ 

    Related Posts

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    October 4, 2026

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    October 4, 2026

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    पहल का असर: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर के आसपास हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.