Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,तड़ीपार कुख्यात अपराधी सलमान गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,तड़ीपार कुख्यात अपराधी सलमान गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskFebruary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,तड़ीपार कुख्यात अपराधी सलमान गिरफ्तार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सीतारामडेरा थाना पुलिस ने कुख्यात तड़ीपार अपराधी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सलमान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए शहर में आया हुआ है और फिलहाल अपने भालूबाशा स्थित आवास पर मौजूद है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन थाना पुलिस की टीम ने उसके घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
    , सलमान अपने घर में स्नान करने गया था, तभी पहले से घात लगाए पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी के दौरान किसी तरह की झड़प या भागने की कोशिश नहीं हुई। पुलिस पहले से सतर्क थी और पूरी योजना के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

    गिरफ्तारी के बाद सलमान की मां ने कहा कि उनका बेटा तड़ीपार है और वह कभी कोलकाता, कभी दिल्ली, कभी पटना और अब रांची में रहता था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था।

    सलमान पर हत्या, रंगदारी और गोलीबारी जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है और हाल ही में उसे तड़ीपार किया गया था, लेकिन उसने दोबारा शहर में आकर अपने नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश की।

    इस मामले में जब थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और बचते नजर आए। पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है—क्या सलमान की गिरफ्तारी के पीछे कोई बड़ी साजिश है? क्या वह किसी बड़े अपराध की योजना बना रहा था?

    फिलहाल, पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके संपर्क किन-किन अपराधियों से हैं। आने वाले दिनों में इस गिरफ्तारी से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई तड़ीपार कुख्यात अपराधी सलमान गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस नेता सह सांसद पप्पू यादव पहुँचें कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय
    Next Article डोमजूडी में आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति का हुआ भव्य वैष्णव मिलन कुंज सम्मेलन

    Related Posts

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    August 3, 2026

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    August 3, 2026

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में जीत मिलने पर सुरेश झा का किया गया भव्य स्वागत

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.