पुर्व प्रधानमंत्री के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर बान्दो गांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता संतोष कुमार नाला।
भारत के पुर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर नाला प्रखंड क्षेत्र के खैरा मंडल के बान्दो गांव में जिला उपाध्यक्ष सह सुशासन दिवस कार्यक्रम के जिला संयोजक अभय कुमार सिंह द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया।मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह सुशासन दिवस कार्यक्रम के जिला संयोजक अभय कुमार सिंह ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशताब्दी वर्ष 25 दिसम्बर को जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुशासन दिवस के रूप मे मनाते आ रहे हैं।इस वर्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की शताब्दी वर्ष पूरी होने पर पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम करने का निर्णय भाजपा पार्टी के द्वारा लिया गया है।श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई एक महान विद्वान कवि पत्रकार तथा महान राष्ट्रवादी विचारधारा के व्यक्तित्व धनी थे। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्र को परमवैभव पर पहुंचाने तथा एक मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध थे। उनके जीवन काल काफी संघर्षपूर्ण रहा। राजनीतिक क्षेत्र मे आने के बाद पहली बार 1957 की आमचुनाव मे जीत हासिल कर पहली बार सांसद बने। उन्होंने 9 बार लोकसभा सांसद तथा 2 बार राज्यसभा सांसद बने थे, तथा तीन तीन बार प्रधानमंत्री के रूप मे शपथ ग्रहण किये थे। उनके प्रधानमंत्री के कार्यकाल में राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित भावना से कार्य करते हुए भारत की पहचान एक मजबूत राष्ट्र के रूप मे किया। उनके द्वारा कुछ महत्वपूर्ण कार्य किए जैसे पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, गरीबो, दलित, पिछड़े तथा शोषित,वंचित तथा पीड़ीतों को उत्थान लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व को स्मरण करते हुए आज शाताब्दी वर्ष पर अनेकों कार्यक्रम पार्टी द्वारा किया जा रहा है, जैसे बच्चों द्वारा खेल प्रतियोगिता, प्रबुद्ध व्यक्ति का सम्मेलन कर उनको सम्मानित करना, कवि सम्मेलन, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कार्य करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर उन्हें सम्मानित करना।श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व कृतित्व तथा उनके विचारधारा को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन जन तक पहुंचाना है तथा आगे उनके मार्गदर्शन से आगे कार्य करने की योजना है।इसी कार्य को आगे बढ़ाते हुए पार्टी समय-समय पर निर्देशानुसार आगे की कार्यक्रम किया जाएगा। इस सुशासन दिवस के प्रेस कॉन्फ्रेंस के अवसर पर उपस्थित सुशासन दिवस कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह,
खैरा मंडल के मंडल अध्यक्ष ठाकुरमणि सिंह, कृष्णा चन्द्र सिंह,भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री समरेश सिंह,उदय सिंह आदि मौजूद थे।