Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदो कान्हू मॉडल स्कूल नाला में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन,मौजूद रहे नाला थाना प्रभारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सिदो कान्हू मॉडल स्कूल नाला में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन,मौजूद रहे नाला थाना प्रभारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदो कान्हू मॉडल स्कूल नाला में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन,मौजूद रहे नाला थाना प्रभारी

    संतोष कुमार जामताड़ा।

    गुरुवार को सिदो कान्हू मॉडल स्कूल नाला में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा एवं नाला मुखिया अजित मुर्मू उपस्थित रहे। मौके पर मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की गई, जिसके बाद विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई।मौके पर 14 प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने भाग लिया, जिनमें दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, और अन्य खेल शामिल थे। इन खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी जोरदार मेहनत और कौशल का प्रदर्शन किया।
    प्रतियोगिता के अंत में, विजेताओं को सम्मानित किया गया। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिए गए, जिन्होंने न केवल खेल की भावना का प्रदर्शन किया बल्कि अपने विद्यालय का नाम भी रोशन किया।इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने भी खेल के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को खेल कूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस शानदार आयोजन ने सिदो कान्हू मॉडल स्कूल को खेल कूद के क्षेत्र में एक नया मुकाम प्रदान किया और भविष्य में और भी बेहतर परिणामों की उम्मीद जताई।सिदो कान्हू मॉडल स्कूल के द्वारा आयोजित इस खेल कूद प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में शारीरिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।पुरस्कार वितरण के उपरांत प्राचार्य प्रीतम सरकार ने अपने प्रेरणादायक भाषण से सभी बच्चो को खेल के महत्व को समझाया क्रिकेट में रेड हाउस ,बॉयज कब्बडी में ब्लू हाउस और गर्ल्स कब्बडी में येलो हाउस बिजेता हुए मैथ रेस में कुणाल माजी प्रथम, पोटैटो रेस में कृष्णा बनर्जी प्रथम, सुई धागा रेस में अंकिता दास प्रथम,प्रिय मुर्मू द्वितीय और शम्पा पातर तीसरे स्थान पर रहा।मौके पर नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा एवं नाला मुखिया अजीत मुर्मू ने कुल 14 इवेंट्स के विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए।इस अवसर पर कार्यक्रम में एएसआई संजय गहलोत, प्राचार्य प्रीतम सरकार,गोविंद मंडल,बाबन गोराईं ,बिकास माजी ,गंगा दास ,सुरजीत मंडल ,सुचित्रा मंडल ,महानंद तिवारी,जनार्दन चक्रवर्ती ,गगन चक्रबर्ती ,दामोदर मंडल ,अंजू प्रसाद ,अलोक दास, स्वर्णाली मित्र ,पल्लवी रॉय ,सुष्मिता खान,निधि साव सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगेड़िया में कुष्ठ स्पर्श जागरूकता अभियान चलाया गया,ग्रामीणों को दिलाया शपथ
    Next Article आरएफसी टीम बनी दिसंबर गुरु फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता की विजेता

    Related Posts

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    October 20, 2026

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    October 20, 2026

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    त्योहारों की रोशनी में दम न तोड़ दे ज़िंदगी

    भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूब

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    जमशेदपुर के मानगो में 99 शोरूम में भीषण आग, 8-10 लाख के नुकसान का अनुमान

    श्री श्री वीर कुंवर सिंह मैदान में 51 फीट के रावण का होगा दहन, 21 अक्टूबर को आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.