Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बी डी एस एल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    बी डी एस एल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 5, 2025Updated:February 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बी डी एस एल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मुसाबनी- बी डी एस एल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय,मुसाबनी में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष किशन कुमार अग्रवाल व अशोक कुमार गुप्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम का प्रारंभ घोष दल एवं संथाली वाद्य यंत्र धमसा नगाड़ा के साथ भाल-तिलक के द्वारा अतिथि स्वागत किया गया । अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती, भारत माता एवं परम ब्रह्म ओम के समक्ष पुष्प अर्पित करने के उपरांत वंदना कर रंगारंग कार्यक्रम प्रारंभ हुआ ।
    विद्यालय की प्रधानाचार्य रूमी सरकार द्वारा पद-परिचय कराया गया ।कक्षा अष्टम की बहनों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया । इसके उपरांत आदर्श भैया श्लोक राज मिश्रा एवं आदर्श बहन सालेहा अंजुम एवं सर्वश्रेष्ठ व ऑल राउंडर छात्र सुमन मुखर्जी को अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया । कक्षा दशम के 210 भैया/बहनों द्वारा विद्यालय को प्रयोगशाला सामग्री उपहार स्वरूप भेंट किया गया। कक्षा दशम की छात्रा कोंकोना दास ने अपने अनुभव साझा किया। सप्तम की छात्रा राईमा मुख़र्जी ने विदाई गीत प्रस्तुत किया।विदाई भाषण नवम की छात्रा प्रिया माजी ने प्रस्तुत किया।
    इस अवसर पर विद्यालय के सचिव
    बाबुलाल सिंह ने विद्यालय उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए भैया/ बहनो को परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया एवं विद्यालय के अध्यक्ष किशन कुमार अग्रवा द्वारा आशीर्वचन के रूप में विद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए भैया/ बहनों के मंगल भविष्य की कामना की गयी।
    विद्यालय की आचार्या मंजुला रानी दास द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय के सदस्य श्री हिमांशु पात्र मौजूद थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य व आचार्या समेत समस्त विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर से दो दो बस में 80 श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए हुए रवाना
    Next Article सच्चिदानंद राय जमशेदपुर के टेल्को अस्पताल में वेंटिलेटर पर भाजपाइयों को फुर्सत नहीं!

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.