Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कालूपहाड़ी में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कालूपहाड़ी में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कालूपहाड़ी में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ

    फतेहपुर
    भव्य एवं पारंपरिक वेश में मंगलवार से फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत खामारवाद पंचायत के कालूपहाड़ी गाँव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा अनुष्ठान के तहत कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई । तिलाकी धार्मिक ठाकुर पोखर में पुजारी त्रिलोचन्द्र पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराई। इसके बाद 351 महिलाओं ने पोखर से कलश में पवित्र जल उठाया और धर्म की जय हो,अधर्म का नाश हो, प्राणियों मे सद्भावना हो,विश्व का कल्याण हो और जयकारों लगाकर कलश यात्रा बजरंगवली मंदिर परिसर से शुरू हुई और काली मंदिर,दुर्गा व गाँव के गली से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इसी दौरान यात्रा में 351 कन्यों और महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। और इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और वैष्णवों ने भक्ति में लीन होकर हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे,जय भारत माता,जय श्रीकृष्ण और राधारानी की जय जैसे जयघोष लगाए। इसी मौके पर गाजे-बाजे और भजनों पर भक्त झूमते रहें और रंग गुलाल उड़ते रहें। इस क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा और जयकारों का गुंजायमान होता रहा। पुजारी के द्वारा ठाकुर पोखर से कलश में पवित्र जल भरकर वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधिपूर्वक कलश स्थापना की। इसी दौरान पश्चिम बंगाल के नवद्धीप (नदिया) धाम के कथावाचाक श्याम सुंदरचक्रवर्ती महाराज एवं पुजारी के नेतृत्व में कथा आयोजन स्थल से पवित्र जलस्त्रोत से जल भरने के साथ शुरू हुई और कलश यात्रा में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चों भी शामिल रहीं। पवित्र जलस्त्रोत ठाकुर पोखर से कलश को भर कर लाने के बाद कथा आयोजन स्थल पर धार्मिक विधि एवं मंत्रोच्चरण के साथ स्थापित किया गया। आरती के साथ शुरू किए गए श्रीमद् भागवत कथावाचक श्याम सुंदर चक्रवर्ती महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसका सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियां को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर कोई सात तक किसी व्यवस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकालें। तब भी वो इसका फल प्राप्त करता है, क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है। इसके सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ साथ मोक्ष को प्राप्त करता है। चक्रवर्ती महाराज ने बताया कि इस कथा को सबसे पहले अभिमन्यु के बेटे राजा परीक्षित ने सुना था, जिसके प्रभाव से उसके अंदर तक्षक नामक नाग के काटने से होने वाली मृत्य़ु का भय दूर हुआ और उसने मोक्ष को प्राप्त किया था। मौके पर सैकड़ों ही संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालु उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरस्वती पूजा शांतिपूर्वक तरीके से मनाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च
    Next Article नाला नीचेपाड़ा में हर्षोल्लास के साथ वसंती पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.