Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक तरीके से मनाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक तरीके से मनाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक तरीके से मनाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

    फतेहपुर
    फतेहपुर थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को फतेहपुर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता ने की। जबकि मौके पर एएसआई संतोष गोस्वामी सुप्रभात मुर्मू, मुकेश कुमार भोक्ता सहित थाना के पुलिस बल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने थाना परिसर से गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य सड़क होते हुए फतेहपुर मोड पहुंचा वही फतेहपुर बाजार से बस स्टैंड बजरंगबली मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाये। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस अधिकारियों ने साफ तौर पर निर्देश दिया कि सरस्वती पूजा के दौरान अश्लील गाने नहीं बजाए जाएंगे और डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। मौके पर थाना प्रभारी ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य स्थानीय लोगों को सुरक्षा का अहसास कराना और असामाजिक तत्वों को सचेत करना था कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आगे कहा कि पूजा व विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार है। पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालु बिना किसी भय के सरस्वती पूजा मना सकें। आगे कहा कि विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के अवसर पर क्षेत्र में गश्ती तेज कर दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी। साथ ही उन्होंने पर्व के दौरान थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरमाटांड़ के एहतेशामुल हक़ को मिला राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवॉर्ड 2025, समाज सेवा में अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित
    Next Article कालूपहाड़ी में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.