Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में अधिवक्ताओं के हितों की उपेक्षा नहीं होने देंगे: राजेश शुक्ल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड में अधिवक्ताओं के हितों की उपेक्षा नहीं होने देंगे: राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में अधिवक्ताओं के हितों की उपेक्षा नहीं होने देंगे: राजेश शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है झारखंड में अधिवक्ताओं के हितों की हर स्तर पर रक्षा होंगी, उसकी कहीं से कोताही नहीं होने दी जायेंगी और उसकी अनदेखी नहीं होने दी जाएंगी, झारखंड स्टेट बार काउंसिल पूरी तरह तत्पर और जागरुक हैं l

     

    श्री शुक्ल ने आज कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला और चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को आज संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार ने अधिवक्ताओं के लिए कई घोषणा किया है वह स्वागतयोग्य है इनका कार्यान्वयन समय सीमा के अंदर होना चाहिए ताकि अधिवक्ताओं मे जो उत्साह है वह बना रहे l

    श्री शुक्ल ने इसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का आभार जताया है और कहा है एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट भी झारखंड में शीघ्र लागू किया जाना चाहिए कि अधिवक्ता पूरी निर्भीकता के साथ अपना दायित्व निभा सके

     

     

    इस अवसर पर चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद ,अधिवक्ता ने कहा कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शुक्ल ने झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए बराबर सराहनीय कार्य किया है, अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को बराबर श्री शुक्ल ने मूर्त रूप दिलाया है l

    श्री प्रसाद ने कहा है कि झारखंड के अधिवक्ताओं का यह गौरव है कि श्री शुक्ल को देश के आठ राज्यों में अधिवक्ता रत्न से अधिवक्ताओ के प्रमुख संगठनों ने सम्मानित किया जिससे झारखंड के अधिवक्ता भी गौरवांवित हुए l
    श्री शुक्ल के नेतृत्व और कार्यकुशलता पर पर झारखंड के अधिवक्ताओं को गर्व है और सदा रहेगा l श्री प्रसाद ने कहा कि श्री शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप मे पिछले 12 बर्षों मे बेजोड़ और बेमिसाल कार्य किया है अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं को गति दिलाने का कार्य किया है l

     

     

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो ने कहा कि श्री शुक्ल के कुशल नेतृत्व में अधिवक्ताओं की कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान पिछले 12 बर्षों मे श्री शुक्ल ने कराया है l वास्तव मे श्री शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है जिसपर हम सबको गर्व है l

    सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के सचिव श्री देवाशीष ज्योतिषी ने कहा श्री शुक्ल ने हर कठिनाई में राज्य के अधिवक्ताओं को मदद किया है और उनके लिए खड़े रहे है ,उनका अधिवक्ता हित मे बराबर कदम आगे बढ़ते रहे है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम होंगे l इस अवसर पर श्री शुक्ल को कोल्हान के अधिवक्ताओं की ओर से शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया l धन्यवाद ज्ञापन चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री मुहम्मद परवेज ने किया l इस अवसर पर भारी सख्या में ,न्यायिक अधिकारी ,और अधिवक्ता गण उपस्थित थे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहर साल किताबें बदलने की व्यवस्था पर रोक लगाए शिक्षा विभाग
    Next Article कुंभ में जाने वाले नेताओं और पैसे वालों को डुबकी लगाकर मोक्ष में चले जाना चाहिए: पप्पू यादव

    Related Posts

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    June 23, 2026

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    June 23, 2026

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.