Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाकुंभ: भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    महाकुंभ: भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई

    महाकुंभ: भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई
    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाकुंभ: भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई

    महाकुंभ नगर:  भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक मंगलवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।

    वांगचुक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी संगम में डुबकी लगाई।

     

     

    सूचना विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘‘भूटान नरेश ने अपने पारंपरिक पोशाक में संगम में स्नान किया, जबकि मुख्यमंत्री अपने भगवा वस्त्र में थे। स्नान करते समय उनके साथ स्वतंत्र देव ने भी भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे। स्नान करने वालों में हाल ही में महामंडलेश्वर बनाए गए संतोष दास सतुआ बाबा भी शामिल थे।’’

    इससे पहले पूर्वाह्न करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भूटान नरेश विमान के जरिए लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे।

    भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक सोमवार को लखनऊ पहुंचे थे जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

     

     

    सोमवार को हवाईअड्डे पर कलाकारों ने भूटान नरेश के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बाद में भूटान नरेश उत्तर प्रदेश के राजभवन पहुंचे जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री ने उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया और उनकी मेजबानी की।

    राजभवन में भूटान नरेश के सम्मान में एक रात्रिभोज का भी आयोजित किया गया, जिसमें भूटान के प्रतिनिधिमंडल, भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोविंदपुर: अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की बेहरहमी से किया गला रेत कर हत्या
    Next Article महाकुंभ में मृतकों के आंकड़े छिपाए गए, स्पष्टीकरण के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: अखिलेश

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.