सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत सभी गांवों में ग्राम सभा का आयोजन होगा
फतेहपुर
फतेहपुर प्रखंड कार्यालय ज्ञापांक 98 के अनुसार में सभी पंचायत के सभी गांवों के विकास को समावेशी बनाने के लिए सरकार ग्राम पंचायत विकास योजनाओं को बनाने में अधिक से अधिक जनभागीदारी के लिए सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के लिए प्रखंड के 15 पंचायतों के 168 गाँवों में 4 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक प्रखंड के सभी पंचायतों के सभी गाँवों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें उन्नत अभियान के तहत भागीदार शैक्षिक संस्थानों के छात्रों के साथ ही ग्राम सभा के सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीण महिला-पुरुष बुजुर्ग भी शामिल होंगे। इन सभी की ऊर्जा, अनुभव और आकांक्षा के आधार पर 2025-26 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजनाएं बनाई जाएंगी। बैठक इसके लिए प्रतिनियुक्त कर्मी पंचायत सचिव, मुखिया, रोजगार सेवक, स्वंय सेवक तथा पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्य वार्ड, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया सीएसओ के प्रतिनिधि, जेएसएलपीएस के कर्मी उपस्थित रहेंगे ।
