Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा खेल और शिक्षा के साथ समाज के विकास में भी निभाएं अहम भूमिका
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    युवा खेल और शिक्षा के साथ समाज के विकास में भी निभाएं अहम भूमिका

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *”इलाज के अभाव में किसी की मौत नहीं होगी” – मंत्री डॉ इरफान अंसारी जी का स्पष्ट संदेश*

    युवा खेल और शिक्षा के साथ समाज के विकास में भी निभाएं अहम भूमिका

    *********************

    हरचंडीह में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुझे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचने का अवसर मिला। यह मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें धनबाद टुंडी की टीम ने जामताड़ा को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मौके पर मैंने दोनों ही टीमों को उनकी शानदार खेल भावना के लिए बधाई दी और सभी को यह संदेश दिया कि जीत और हार खेल का एक अभिन्न हिस्सा हैं।

    मैंने वहां मौजूद युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान केंद्रित करें। बिना शिक्षा के एक अच्छे और विकसित समाज की कल्पना करना कठिन है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी लगातार प्रयासरत हैं, और अब समय आ गया है कि युवा उनके प्रयासों का लाभ उठाएं। योजनाओं का लाभ केवल घर बैठे नहीं लिया जा सकता, इसलिए बेहतर होगा कि युवा आगे आएं और सीधे हमसे जुड़कर अपने अधिकारों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। आपकी सहायता के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

    इसके साथ ही, मैंने यह भी बताया कि विधायक डॉ. इरफान अंसारी पूरे झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। यदि किसी को भी स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो या किसी प्रकार की असुविधा हो, तो वे बेझिझक हमसे संपर्क करें। मंत्री जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इलाज के अभाव में किसी की मौत नहीं होगी।

    आज हमारी महिलाएं तेजी से प्रगति कर रही हैं, और इसी तरह हम चाहते हैं कि हमारा युवा वर्ग भी आगे आए और जामताड़ा का नाम रोशन करे। हमें मिलकर एक मजबूत, शिक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है, और इसके लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

    *अज़हरुद्दीन*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के पहले दिव्यांग द्वारा संचालित अस्पताल का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की सराहना
    Next Article सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत सभी गांवों में ग्राम सभा का आयोजन होगा

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.