Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “रन का रोड सेफ्टी” के साथ संपन्न हुआ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2025
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    “रन का रोड सेफ्टी” के साथ संपन्न हुआ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2025

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    “रन का रोड सेफ्टी” के साथ संपन्न हुआ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2025

     

    सरायकेला जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2025 का शुक्रवार को रन फ़ॉर रोड सेफ्टी के साथ समापन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से उपायुक्त रविशंकर शुक्ला शामिल हुए. और स्कूली बच्चों संग दौड़ लगाते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया. हालांकि इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही भी देखने को मिली जहां नो एंट्री लगे होने के बाद भी सड़कों पर भारी वाहन फर्राटे मारते हुए दौड़ती रही. इस दौरान पूरे मार्ग में कहीं भी न तो ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रही न ही स्थानीय पुलिस मौजूद रही,

     

    जबकि इस दौड़ में जिले के तमाम अलाधकारी मौजूद रहे. वैसे गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ और सफलतापूर्वक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन हो गया. वैसे इस महीने जिले की सड़कों पर हादसे का दौर कम नहीं हुए. रन फ़ॉर रोड सेफ्टी का शुभारंभ गेस्ट हाउस मैदान से शुरू होकर भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई.

     

    इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ अधिकारियों ने सरायकेला- चाईबासा मुख्य सड़क पर करीब पांच किलोमीटर की दौड़ लगाई और लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया. उपायुक्त ने बच्चों को सड़क सुरक्षा का एंबेसडर बताते हुए कहा कि सभी बच्चे अपने अभिभावक और समाज के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें.

     

    दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने को लेकर जागरूक करें. उन्होंने बच्चों को 18 वर्ष पूरे होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाने का निर्देश दिया. साथ ही नशा पान कर वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और वक्फ विधेयक पर तेज गति से कदम बढ़ाया: राष्ट्रपति मुर्मू
    Next Article प्रधानमंत्री जनता के मुद्दों पर बात नहीं करते: प्रियंका गांधी

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.