Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा गोलमुरी मंडल ने टुइलाडुंगरी क्षेत्र में चलाया वृहद सदस्यता अभियान
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा गोलमुरी मंडल ने टुइलाडुंगरी क्षेत्र में चलाया वृहद सदस्यता अभियान

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा गोलमुरी मंडल ने टुइलाडुंगरी क्षेत्र में चलाया वृहद सदस्यता अभियान

    *कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को बनाया पार्टी का प्राथमिक सदस्य, अभियान में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी हुए शामिल*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश भाजपा के आह्वान पर राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान के निमित्त मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मंडल में सदस्यता अभियान चलाया गया। भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में मंडल क्षेत्र अंतर्गत टुइलाडुंगरी में चलाए गए इस सदस्यता अभियान में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से संर्पक किया और उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने व्यक्तिगत रूप से लोगों को सदस्यता दिलाते हुए भाजपा की विचारधारा और नीतियों से अवगत कराया। अभियान में कार्यकर्ताओं ने नमो एप्प के माध्यम से एवं फॉर्म भरकर लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता प्रदान की। अभियान के दौरान लोगों में भाजपा के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला, जहां महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए और स्वेक्षा से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने क्षेत्र के पुराने लोगों के घर जाकर उनका कुशल क्षेम जाना। उन्होंने टाटा स्टील में साथ काम करने वाले एक मित्र से भी मुलाकात की। वहीं, स्थानीय निवासियों एवं महिलाओं ने भी कई समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। कई महिलाओं ने वृद्धा और विधवा पेंशन ना मिलने के कारण हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए हस्तक्षेप की मांग की। वहीं, क्षेत्र के स्ट्रीट लाइट खराब होने की ओर भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी समस्याओं पर उचित समाधान का भरोसा दिया।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनना केवल एक संगठन से जुड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक महान राष्ट्र-निर्माण की यात्रा का हिस्सा बनना है। भाजपा का प्रत्येक सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास’ के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है। अभियान में जनता का उत्साह यह दर्शाता है कि भाजपा ही लोगों के दिलों में एकमात्र पार्टी है जो विश्वास और विकास का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे भाजपा के सदस्यता अभियान का हिस्सा बनें और एक सशक्त झारखंड और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

    अभियान के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, अभियान के जिला संयोजक डॉ रजीव कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, अशोक सामंत, धीरज पासवान, श्रीनू राव, बी श्रीनिवास राव, सतीश शर्मा, बंटी अग्रवाल, दशमी पूर्ति, रंजीत गुप्ता, मोहन कुमार, लक्ष्मण बेहरा, सतीश कुमार, कामेश्वर साहू, किशोर राजा, हरेराम यादव, मोहम्मद इकबाल, उमेश गिरी, मोहम्मद वाहिद, मोहम्मद फैय्याज, मदन साहू, हेमा देवी, दीपक मुखर्जी, वीर सिंह बोदरा, छगन लाल, सुनीता रानी, इंदरजीत सिंह बिट्टू, रामलाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    *कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को बनाया पार्टी का प्राथमिक सदस्य अभियान में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी हुए शामिल*
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को रॉक गार्डन के सात फ्लैटों में चोरों ने किया हाथ साफ
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक, स्वयंसहायता समूह की महिलाओं को समृद्ध बनाने हेतु स्वरोजगार से जोड़ने पर हुई चर्चा

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.