Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक रहो, नेक रहो, सेफ रहो: धर्म में न बंटने का मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का आह्वान
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एक रहो, नेक रहो, सेफ रहो: धर्म में न बंटने का मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का आह्वान

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 26, 2025Updated:January 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक रहो, नेक रहो, सेफ रहो: धर्म में न बंटने का मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का आह्वान

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर जामताड़ा में विभिन्न स्थानों पर किया झंडोतोलन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    “गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है” – मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

    **********************

    76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर पहुंचकर झंडा फहराया और राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। मंत्री जी ने इंदिरा चौक, गांधी मैदान, कांग्रेस कार्यालय, जूली मेडिकल, जामताड़ा महिला कॉलेज, स्वर्गीय रफीक अंसारी का आवास, मुस्कान हॉस्पिटल, पोसोई मोड़ और नारायणपुर पेट्रोल पंप सहित कई स्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रीय गौरव का सम्मान किया।

    इस अवसर पर मंत्री जी ने जामताड़ा वासियों, झारखंड प्रदेश वासियों और समस्त भारतवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र की मजबूती और देश के हर नागरिक के अधिकारों का प्रतीक है। यह दिवस हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और हमारे संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता को नमन करने का दिन है। हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। यह गौरवपूर्ण अवसर हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिसे शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना कठिन है। आइए, हम सब मिलकर अपने संविधान और राष्ट्र के आदर्शों को साकार करने का संकल्प लें।”

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने सभी को शपथ दिलाई कि वे धर्म, जाति और क्षेत्र के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव से दूर रहेंगे और देश की एकता को मजबूत बनाएंगे। मंत्री जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी समाज को तोड़ने और विभाजन की राजनीति करने में विश्वास रखती है, जबकि कांग्रेस पार्टी का मूल सिद्धांत हमेशा से मोहब्बत और एकता का संदेश फैलाना रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे भाजपा के बहकावे में न आएं और मिलजुलकर सुरक्षित, नेक और एकजुट समाज का निर्माण करें।

    झंडोतोलन के दौरान मंत्री जी ने सभी को सामूहिक विकास, भाईचारे और देश की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा के मधुआबेड़ा में गणतंत्र दिवस अवसर पर यूथ क्लब द्वारा युवा देशभक्तों ने भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प
    Next Article जिला कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम के साथ 76वाॅ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया

    Related Posts

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    May 1, 2026

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.