Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया को सैकड़ों की संख्या में चैम्बर भवन में व्यवसायी उद्यमियों ने दी दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Business Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया को सैकड़ों की संख्या में चैम्बर भवन में व्यवसायी उद्यमियों ने दी दी श्रद्धांजलि

    पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया को सैकड़ों की संख्या में चैम्बर भवन में व्यवसायी उद्यमियों ने दी दी श्रद्धांजलि
    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया को सैकड़ों की संख्या में चैम्बर भवन में व्यवसायी उद्यमियों ने दी दी श्रद्धांजलि

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा अपने पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक भालोटिया के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया का पार्थिव शरीर को चैम्बर भवन ले जाया गया जहां उन्हें चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, विजय मेहता, निर्मल काबरा, पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, सदस्यगण एवं कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और अश्रुपूर्ण विदाई दी।

    अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये अपनी संवेदना व्यक्त की।

    अशोक भालोटिया ने चैम्बर के कई पदों को सुशोभित करते हुये लगातार दो सत्र 2017 से 2021 के बीच अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने चैम्बर को नई ऊँचाईयों पर ले जाने हेतु प्रयत्नशील रहे और व्यवसायी, उद्यमी हित में कई कार्य किये। उनका नाम शहर के एक सफल उद्यमी के अलावा एक अच्छे और नेक समाजसेवी के रूप में भी जाना जाता है। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि उनके निधन से व्यवसायी एवं उद्यमी समाज मर्माहत है। वे हमेशा हम सबों के लिये मार्गदर्शक बने रहे, हमने अपना अभिभावक खो दिया। इस दुख की घड़ी में चैम्बर परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।

    पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया ने कहा वे एक सरल ह्रदय इंसान थे। वे हमेशा व्यवसायी उद्यमी हित के कार्यों में लगे रहे। उनका निधन चैम्बर परिवार के लिये अपूरणीय क्षति है।

    चैम्बर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये गहरी संवेदना व्यक्त की।

    इस अवसर पर संदीप मुरारका, अभिषेक काबरा, अजय कुमार भालोटिया, दीपक चेतानी, हर्ष अग्रवाल, इन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, कौशिक मोदी, मनीष गोयल, मोहित मूनका, पवन कुमार नरेडी, रोहित अग्रवाल, रोहित काबरा, सौरव संघी सन्नी, उमेश खीरवाल, विष्णु गोयल, सीए राजू बाबू, कमल किशोर अग्रवाल, अरूण अग्रवाल के अलावा काफी संख्या व्यवसायी उद्यमी उपस्थित थे।

    पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया को सैकड़ों की संख्या में चैम्बर भवन में व्यवसायी उद्यमियों ने दी दी श्रद्धांजलि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को समर्पित विचार गोष्ठी का किया आयोजन
    Next Article कांग्रेसियों ने कुंडहित में चलाया संविधान रक्षक अभियान

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.