Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को समर्पित विचार गोष्ठी का किया आयोजन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को समर्पित विचार गोष्ठी का किया आयोजन

    जिन दलों के पास कोई ठोस मुद्दा नही है वैसे दल संविधान को हथियार बनाकर अपनी राजनीति चमकाने का कर रहे प्रयास: डॉ रविन्द्र राय
    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को समर्पित विचार गोष्ठी का किया आयोजन

    कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय ने मुख्य वक्ता के रूप में हुए शामिल, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद

    ● जिन दलों के पास कोई ठोस मुद्दा नही है वैसे दल संविधान को हथियार बनाकर अपनी राजनीति चमकाने का कर रहे प्रयास: डॉ रविन्द्र राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भारतीय संविधान के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के तहत शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में बिस्टुपुर स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स के टाटा सभागार में आयोजित गोष्ठी में झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, अभियान के जिला संयोजक पवन अग्रवाल, जिला महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह समेत वरीय नेतागण एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इससे पहले, अतिथियों द्वारा पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के छवि चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर गोष्ठी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के योगदान को नमन करते हुए संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। गोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं से संविधान की भावना को बनाए रखने और जन-जन तक इसके महत्व को पहुंचाने का आह्वान किया।

     

     

    इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने संविधान की महत्ता और इसके 75 वर्षों की यात्रा पर विस्तारपूर्वक अपने विचार साझा किए। रविन्द्र राय ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों के पास जनता से जुड़ा कोई ठोस मुद्दा नहीं है, वे भारतीय संविधान को राजनीतिक हथियार बनाकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग संविधान के बुनियादी सिद्धांतों और उसकी धारा-प्रावधानों को ठीक से नहीं समझते, वे ही संविधान को दिखाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
    उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बार-बार ऐसे फैसले लिए जो भारतीय संविधान और बाबा साहेब के विचारों के खिलाफ थे। कांग्रेस ने बाबा साहेब को हराने और हाशिये पर रखने के लिए कई षड्यंत्र रचे। 1952 और 1954 के चुनावों में उन्हें हराने के लिए कांग्रेस ने हर संभव प्रयास किया। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने उन्हें कभी भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया, जबकि उनके नेताओं ने स्वयं को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा।

     

    वहीं, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का बार-बार अपमान किया, उनके योगदान को नजरअंदाज किया और संविधान की आत्मा को ठेस पहुंचाई, आज उसी पार्टी के नेता हाथ में संविधान लेकर जनता को भ्रमित करने का घिनौना प्रयास कर रहे हैं। यह कांग्रेस पार्टी की राजनीति का दोहरा चरित्र और पाखंड मात्र है। श्री विद्युत महतो ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने इतिहास को देखना चाहिए और यह स्वीकार करना चाहिए कि उसने किस तरह बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान के साथ अन्याय किया।

    गोष्ठी के दौरान मंच संचालन संविधान गौरव अभियान के जिला संयोजक पवन अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन अभियान के सह संयोजक रमेश बास्के ने किया।

     

    इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, कुसुम पूर्ति, कुलवंत सिंह बंटी, नीरज सिंह, डॉ राजीव कुमार, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, रमेश हांसदा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, रेणु शर्मा, राजीव सिंह, अनिल मोदी, संजीव सिंह, मिली दास, सुबोध झा, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, संजीत चौरसिया, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, दशरथ चौबे, संजय तिवारी, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, विकास शर्मा, आनंद कुमार, पवन सिंह, बबलू गोप, अश्विनी तिवारी, सूरज साह, हेमेंद्र जैन हन्नु, अजीत सिंह, शांतनु मुखर्जी, प्रधान महतो, राजपति देवी, राम सिंह मुंडा, धनुर्धर त्रिपाठी, प्रदीप मुखर्जी, चंदन चौबे, सोनू ठाकुर, तन्मय झा, काजू शांडिल, बिरेन महतो, दीपक तिवारी, रविशंकर तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

    संविधान गौरव अभियान के तहत 24 जनवरी को भाजपा जमशेदपुर महानगर करेगी जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित अंचलाधिकारी सिताराम महतो ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर किया आवश्यक बैठक
    Next Article पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया को सैकड़ों की संख्या में चैम्बर भवन में व्यवसायी उद्यमियों ने दी दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.