Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गांधी मैदान, जामताड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    गांधी मैदान, जामताड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांधी मैदान, जामताड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

    उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ पैरेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: गांधी मैदान जामताड़ा में विगत 18 जनवरी 2025 से गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के मद्देनजर चल रहे पैरेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।

    _*उपायुक्त ने पैरेड निरीक्षण कर झंडोतोलन का किया पूर्वाभ्यास*_

    पैरेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) द्वारा किया गया। उपायुक्त द्वारा झंडोतोलन का पूर्वाभ्यास किया गया।

    इससे पूर्व उपायुक्त द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवासीय कार्यालय, वीर कुंवर सिंह प्रतिमा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, डॉ भीमराव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के उपरांत सिदो कान्हो प्रतिमा पर माल्यार्पण का पूर्वाभ्यास करते हुए गांधी मैदान पहुंचे एवं शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर सलामी मंच पर पहुंचे एवं पैरेड की सलामी ली। तत्पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक परेड निरीक्षण वाहन में सवार होकर पैरेड का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उपायुक्त ने झंडोतोलन का पूर्वाभ्यास किया।

    _*सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश*_

    उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस 2025 के आयोजन को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम का जायजा लिया। उन्होंने पदाधिकारियों, परेड में शामिल सभी प्लाटून, बैंड पार्टी, विद्यालय के बच्चों समेत अन्य सभी को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी जिलेवासियों से गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाने हेतु अपील किया। मौके पर उन्होंने प्लाटूनों को बेहतर प्रदर्शन के लिए निर्देश दिया साथ ही गांधी मैदान की साफ-सफाई, साज-सज्जा, पेयजल, एम्बुलेंस, अग्निशामक वाहन, आगन्तुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, वीआईपी प्रोटोकॉल का अनुपालन सहित अन्य सभी बिंदुओं पर ससमय कार्य पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

    वहीं *_पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०)_* ने प्लाटूनों को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जरूरी टिप्स देते हुए प्लाटून कमांडर एवं सार्जेंट मेजर को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। कहा कि जिन बिंदुओं पर कमी है उसका रिहर्सल करें और गणतंत्र दिवस के दिन बेहतर प्रदर्शन करें।

    _*माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी करेंगे गांधी मैदान में झंडोतोलन*_

    उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस 2025 के शुभ अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल, गांधी मैदान, जामताड़ा में माननीय मंत्री, झारखण्ड सरकार, डॉ इरफान अंसारी के द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा।

    _*इस मौके पर*_ प्रशिक्षु आईपीएस श्री राघवेंद्र शर्मा, उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए, श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्री विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री विकास आनंद लांगुरी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, प्रभारी नजारत उप समाहर्ता श्री अबिश्वर मुर्मू, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा डीएसओ डाॅ राज शेखर ने उदलबनी पंचायत के आश्रित डीलर कमल पंडित को नया लाइसेंस दिया
    Next Article गोड्डा डीसी तथा एसपी ने गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन हेतु फुल ड्रेस रिहर्सल सह परेड पूर्वाभ्यास का किया संयुक्त निरीक्षण

    Related Posts

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    October 18, 2026

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.