Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धरमपुर में प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान रक्षक अभियान चलाया
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    धरमपुर में प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान रक्षक अभियान चलाया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धरमपुर में प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान रक्षक अभियान चलाया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: धरमपुर में प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान रक्षक अभियान चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि यह अभियान कई प्रमुख कारणों पर आधारित है। जिसके पांच प्रमुख कारण बताएं ।कहा गया कि संविधान और समानता की लड़ाई, संविधान द्वारा गारंटीकृत आरक्षण की सुरक्षा, भेदभाव का उन्मूलन एक मुख्य संवैधानिक मूल्य, गरीबों के संविधान के विरुद्ध पूंजीवादी सरकार, संविधान द्वारा गारंटीकृत लोकतंत्र और स्वतंत्रता को बचाए रखने के संबंध में है। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर से पूरे देश में संविधान रक्षक अभियान की शुरुआत की गई है। जो 26 जनवरी तक जारी रहेगा। कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अभियान के माध्यम से संविधान की मूल भावना को हर नागरिक तक पहुंचाने और उनकी रक्षा के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रही है ।यह अभियान केवल राजनीतिक पहल नहीं है। बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह भी बताया गया की 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया भारत का संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह देश की आत्मा और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। वर्तमान में संविधान और उसके मूल सिद्धांतों पर खतरे की बादल मंडरा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का यह अभियान समय के लिए आवश्यक है ।कांग्रेस पार्टी इन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी और संविधान विरोधी ताकतों से लड़ती रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपिका बेसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे, जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ,जिला सचिव अभय पांडे, कांग्रेसी नेता हामिद अंसारी, मंसूर अंसारी, नूर मोहम्मद मियां सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफतेहपुर थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता की बड़ी सफलता,नाबालिग को बहला-फुसलाकर सोने का जेवरात ठगी करने वाले को किया गिरफ्तार
    Next Article नाला प्रखंड अध्यक्ष समर माजी के नेतृत्व में मालडीहा में संविधान रक्षक अभियान कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.