Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने ली बैठक
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने ली बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने ली बैठक

    सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू भी हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान को अब और ज्यादा व्यापक बनाने की तैयारी की जा रही है। जिले में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में, बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जमशेदपुर पहुँचे। जहां उन्होंने भाजपा के वरीय नेताओं के साथ जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्षों एवं सदस्यता अभियान के जिला एवं मंडल टोली के सदस्यों की बैठक ली। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो एवं जमशेदपुर पुर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने जमशेदपुर महानगर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी लेकर समीक्षा की। वहीं, उन्होंने अभियान को बूथ स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वयन के लिए कई दिशा निर्देश दिए।

    बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने सदस्यता अभियान को सभी बूथों पर सक्रिय रूप से चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए 23 से 25 जनवरी तक सभी बूथों पर तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। कहा कि अभियान के निमित्त संपर्क में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी होगी, सभी बूथ पर लोगों को पार्टी की नीति, सिद्धांत और रीति से जोड़ते हुए उन्हें प्राथमिक सदस्य बनाया जाएगा।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि बूथ स्तर पर अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंडल अधीन सभी शक्ति केंद्रों पर 1 संयोजक एवं दो सह संयोजकों की नियुक्ति की जा रही है।

    बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन
    Next Article साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने 5 घंटे 23 मिनट 31 सेकेंड में पूरी की, पहली बार मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में लिया भाग

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.