Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राँची में सम्पन्न
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राँची में सम्पन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राँची में सम्पन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    राँची के नामकुम स्थित समृद्धि पार्क में अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के प्रवर समिति एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का संयुक्त बैठक प्रवर समिति के सम्मानित सदस्य आचार्य डाॅ० हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’ की अध्यक्षता एवं महामंत्री प्रो० डाॅ० जयकान्त सिंह ‘ जय ‘ के संचालन में सम्पन्न हुआ । जिसमें सम्मेलन के अगले अधिवेशन हेतु बिहार तथा झारखंड की ओर से दो मौखिक आमंत्रण मिले। जिस पर १५ फरवरी के बाद निर्णय लिया जाएगा । इस अवसर पर आचार्य चेतन की पुस्तक ‘ कस्तुरी गंध ‘ कनक किशोर की पत्रिका ‘ जोहार भोजपुरी माटी : किसान अंक ‘ एवं भोजपुरी सम्मेलन पत्रिका के नये दो अंको का लोकार्पण किया गया । मौके पर छत्तीसगढ़, झारखंड एवं बिहार के कई भोजपुरी प्रेमियों ने सम्मेलन के विशिष्ट आजीवन सदस्य, आजीवन सदस्य, वार्षिक सदस्य तथा पत्रिका के आजीवन एवं वार्षिक सदस्य बने। सम्मेलन पत्रिका के रामेश्वर सिंह काश्यप तथा डाॅ० जितराम पाठक विशेषांक के अलावा पहले से सम्मेलन पत्रिका में अब तक छपे आलोचनात्मक एवं शोधपरक आलेखो का संकलन अंक निकालने पर विचार किया गया । इसके अलावा भोजपुरी शिक्षा, अकादमी की वर्तमान व्यवस्था , पटना में भोजपुरी भवन आदि से सम्बधित कई प्रस्ताव पारित किये गये । बैठक में डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’ की मंगलाचरण, कनक किशोर के स्वागत भाषण एवं अंकुश्री के धन्यवाद ज्ञापन के बीच डॉ. महामाया प्रसाद विनोद ( कार्यकारी अध्यक्ष ), डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ( सदस्य, प्रवर समिति ), डाॅ० अजय ओझा ( उपाध्यक्ष ), जितेन्द्र कुमार ( कोषाध्यक्ष ), दिलीप कुमार (कार्यालय मंत्री ), उदय नारायण सिंह ( कला संस्कृति ), शिवानुग्रह नारायण सिंह ( मीडिया ), माधवी उपाध्याय, अरविन्द श्रीवास्तव , विनोद कुमार सिन्हा आदि के उद्बोधन – सम्बोधन से बैठक में कई विचारणीय प्रस्ताव पारित हो सका ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड वासी एकता मंच की ओर से गोपाल मैदान में विशाल टुसू मेला का आयोजन
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 21 जनवरी 2025 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.