Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 1800 लीटर साॅस व 45 लीटर विनेगर को कराया नष्ट.
    Breaking News Business Headlines अपराध उत्तर प्रदेश कारोबार खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 1800 लीटर साॅस व 45 लीटर विनेगर को कराया नष्ट.

    Sponsored By: राम मिश्रा अमेठी January 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 1800 लीटर साॅस व 45 लीटर विनेगर को कराया नष्ट.

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अमेठी।जिले की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्नाव से प्रतापगढ भेजे जा रहे 1800 लीटर सॉस व 45 लीटर वेनेगर को संदिग्ध मानते हुए नष्ट कराया है।सप्लाई से सम्बन्धित कोई अनुज्ञप्ति या पंजीकरण मांगे जाने पर वाहन पर मौजूद सेल्समैन खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका।
    सहायक आयुक्त खाद्य राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान सस्ता एवं घटिया संदिग्ध सॉस और चटनी की आपूर्ति होने की खबर मिल रही थी,जिसके कारण काफी समय से इसे सप्लाई करने वाले मुख्य कारोबारी को पकड़ने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगी हुई थी किन्तु ठोस जानकारी न मिल पाने से अभी तक कारोबारी पकड़ में नहीं आ सका था। सोमवार को 11 बजे जब टीम को एक संदिग्ध वाहन द्वारा सॉस एवं विनेगर सप्लाई होने की जानकारी हुई तो टीम ने लोदी बाबा मन्दिर के पास वाहनों की जॉच करना शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका तो उसमें कई गत्ते वेजिटेबल सॉस और विनेगर सप्लाई हेतु ले जाते हुए पाया गया, जो मौके पर पाए गए बिल के अनुसार प्रतापगढ़ जा रहा था।वाहन पर उपस्थित सेल्समैन के पास सप्लाई किए जाने से सम्बन्धित कोई अनुज्ञप्ति या पंजीकरण भी नहीं पाया।

     

     

    वाहन पर लदे हुए सॉस के गत्तों पर और कई पीपे पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं था कि सॉस किस प्रकार निर्मित किया गया है। बिल पर विनेगर के गत्ते पर उन्नाव के निर्माता का विवरण दिया हुआ था, जिसकी जॉच करने पर पता चला कि उन्नाव की इस निर्माता फर्म का लाईसेंस निलंबित है एवं इस दौरान वह किसी भी प्रकार के खाद्य उत्पाद को निर्मित अथवा आपूर्ति नहीं कर सकता है।
    खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर ही वेजिटेबल सॉस एवं विनेगर का नमूना लेकर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया तथा लगभग 100 गत्ते में साढ़े चार लीटर के 4 पीपों में रखा लगभग 1800 लीटर संदिग्ध सॉस को एवं 10 गत्तों में 9 बोतल कुल 45 लीटर विनेगर को नष्ट कराया.

    खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 1800 लीटर साॅस व 45 लीटर विनेगर को कराया नष्ट.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
    Next Article झारखंड वासी एकता मंच की ओर से गोपाल मैदान में विशाल टुसू मेला का आयोजन

    Related Posts

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    May 5, 2026

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    May 5, 2026

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.