Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संविधान गौरव अभियान के तहत 24 जनवरी को भाजपा जमशेदपुर महानगर करेगी जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    संविधान गौरव अभियान के तहत 24 जनवरी को भाजपा जमशेदपुर महानगर करेगी जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन

    कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय होंगे मुख्यातिथि बुधवार को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी आएंगे
    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संविधान गौरव अभियान के तहत 24 जनवरी को भाजपा जमशेदपुर महानगर करेगी जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन

    कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय होंगे मुख्यातिथि बुधवार को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी आएंगे जमशेदपुर।
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा 15 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न जिलों में गोष्ठियों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, आगामी 24 जनवरी को भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय जमशेदपुर महानगर की गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इसके निमित्त मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में संविधान गौरव अभियान के तहत आयोजित होने वाले गोष्ठी की सफलता को लेकर भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के जिला टोली के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रस्तावित गोष्ठी को व्यापक रूप से सफल बनाने एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विचार विमर्श कर रणनीति बनाई गई। बैठक में सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई और अभियान को और तेज कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया गया।

    बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की जानकारी लेते हुए इसकी समीक्षा की। वहीं, उन्होंने बताया कि भारत के संविधान को निर्मित हुये 75 वर्ष हो रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा द्वारा संविधान के महत्वपूर्ण गौरव अभियान को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय दोपहर 3 बजे बिष्टुपुर स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में संविधान गौरव अभियान के तहत विचार गोष्ठी को संबोधित करेंगे।
    के गोष्ठी में सांसद एवं विधायकगण भी मौजूद रहेंगे।

    *बुधवार को जमशेदपुर आएंगे क्षेत्रीय संगठन महामंत्री:* भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी बुधवार को जमशेदपुर आएंगे, जहां वे साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

    बैठक में मुख्य रूप से संविधान गौरव अभियान के संयोजक पवन अग्रवाल, जिला सदस्यता प्रभारी डॉ राजीव कुमार, सदस्यता सह प्रभारी संतोष ठाकुर, मंटू चरण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, मंत्री पप्पू सिंह, मिली दास, शांति देवी, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा (काली), कार्यालय मंत्री सुबोध झा, मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, सह संयोजक किशोर ओझा, आईटी सेल प्रभारी बिनोद सिंह, सह प्रभारी कौस्तव राय, उज्वल सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचिराम बाउरी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष परेश कुमार मुखी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।

    संविधान गौरव अभियान के तहत 24 जनवरी को भाजपा जमशेदपुर महानगर करेगी जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने जय बापू जय भीम जय संविधान पदयात्रा का आयोजन किया
    Next Article नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.