Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 90 फिलिस्तीनी कैदियों को इजराइल ने रिहा किया, हमास की कैद से 3 इजराइली बंधक आजाद
    Breaking News Headlines

    90 फिलिस्तीनी कैदियों को इजराइल ने रिहा किया, हमास की कैद से 3 इजराइली बंधक आजाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तेल अवीव. इजराइल-हमास के बीच बीते 15 महीनों से जारी जंग रविवार, 19 जनवरी को थम गई है. इजराइल ने सीजफायर के पहले दिन 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है. बदले में हमास ने भी इजराइल की 3 महिला बंधक रिहा की हैं. इनके नाम रोमी गोनेन, एमिली दामारी और डोरोन स्टीनब्रेचर हैं. टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक तीनों बंधकों को रेड क्रॉस की मदद से इजराइल वापस लाया गया.

     

     

    बंधकों की वापसी पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि पूरा देश आपको गले लगा रहा है. रिहाई के बाद फिलिस्तीन और इजराइल दोनों जगहों पर लोगों ने खुशियां मनाईं. सीजफायर की घोषणा के बाद 600 से अधिक ट्रक इजराइल की सख्त नाकेबंदी के बीच मानवीय सहायता लेकर गाजा पहुंचे. फिलिस्तीनी नागरिक युद्धग्रस्त इलाकों से अपने घरों की जांच करने और अपने रिश्तेदारों को दफनाने के लिए वापस लौट रहे हैं.

    इजराइल करीब 700 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा

    सीजफायर डील 3 फेज में पूरी होगी. पहले फेज में हमास इजराइल से किडनैप किए गए 33 बंधकों को रिहा करेगा. साथ ही इजराइली सेना गाजा की सीमा से 700 मीटर पीछे लौटेगी. इजराइल के न्याय मंत्रालय ने भी 95 फिलिस्तीनी कैदियों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें पहले फेज में रिहा किया जाएगा. इनमें 69 महिलाएं, 16 पुरुष और 10 नाबालिग शामिल हैं.
    इजराइल 700 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा. इनके नाम की लिस्ट भी जारी की गई है. इस लिस्ट में शामिल कई लोग हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं, जिनमें हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के सदस्य भी शामिल हैं. हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल में घुसकर 1200 लोगों को मार डाला था और 251 को बंधक बना लिया था. इसके कुछ घंटे बाद इजराइली सेना ने गाजा पर हमला बोल दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुफ़्त की रेवड़ियों के बजाय दीर्घकालिक विकास पर होना चाहिए फोकस
    Next Article पंजाब में हृदय विदारक घटना, 9 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंच नोंच कर मार डाला

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.