Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीरीगोड़ा टुसू मेला में झारखंडी सांस्कृतिक आस्था की उमड़ी भीड़
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    बीरीगोड़ा टुसू मेला में झारखंडी सांस्कृतिक आस्था की उमड़ी भीड़

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीरीगोड़ा टुसू मेला में झारखंडी सांस्कृतिक आस्था की उमड़ी भीड़
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    संजय कुमार
    चांडिल (आसनबनी):बीरीगोड़ा में झारखंड की सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक, आयोजित टुसू मेला में हजारों की संख्या उमड़ी भीड़। रांची-जमशेदपुर मार्ग पर स्थित बीरीगोड़ा का यह मेला झारखंडी संस्कृति और आस्था का प्रतीक बनकर उभरा।

    *रंगारंग कार्यक्रम और झारखंडी परंपरा का प्रदर्शन*
    मेला का उद्घाटन ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने टुसू पर्व को झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक सरोकार का प्रतीक बताया। मेला में झूमर नृत्य और संथाल पाता नाचा जैसे कार्यक्रमों का विधायक सहित आगंतुक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संथाल नृत्य में 100 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और सिर पर लौटा सजाकर अपनी संस्कृति का भव्य प्रदर्शन किया।
    *आयोजनकर्ता ने पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया*
    प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण
    टुसू और चौड़ोल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को सम्मानित करते हुए कमिटी ने प्रथम स्थान को ₹21,000, द्वितीय स्थान को ₹17,000, तृतीय स्थान को ₹13,000 और चतुर्थ स्थान को ₹10,000 की नकद राशि प्रदान की। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

    *मुख्य अतिथियों और कमिटी का योगदान*
    इस अवसर पर मेला कमिटी के अध्यक्ष दिलीप महतो, झामुमो नेता कार्तिक महतो, मधुसूदन गोराई, गुरुचरण सिंह सरदार और प्रदीप महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में सुरेश महतो, सुबोध महतो, दिग्विजय गोराई, रामू महतो, स्वपन महतो, गदिया सिंह और मनोज महतो का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस नेता ने चाइल्ड केयर अस्पताल के चिकित्सक पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप
    Next Article टेल्को कॉलोनी में मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा नव सत्याग्रह जन चेतना पदयात्रा आयोजित

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.