Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गणतंत्र दिवस 2025 के आयोजन हेतु आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गणतंत्र दिवस 2025 के आयोजन हेतु आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 20, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गणतंत्र दिवस 2025 के आयोजन हेतु आहूत बैठक संपन्न

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय त्यौहार गणतंत्र दिवस 2025 के आयोजन को लेकर बैठक आहूत किया गया।

    _*विभिन्न बिंदुओं पर किया गया विमर्श*_

    बैठक के क्रम में उपायुक्त द्वारा गणतंत्र दिवस को लेकर की गई अब तक की तैयारियों यथा साफ सफाई, प्रतिमाओं, मूर्तियों आदि का रंगरोगन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया। उन्होंने साफ सफाई, पैरेड, झांकी, मुख्य समारोह स्थल की रंगाई पुताई, झंडोतोलन, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी सहित सभी बिंदुओं पर समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। वहीं उपायुक्त ने कहा कि झंडोतोलन का जो समय निर्धारित किया गया है उसी अनुसार जिले के मुख्य कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालयों में झंडोतोलन किया जाएगा।

    _*24 को होगा फाइनल परेड रिहर्सल*_

    बैठक में आगे उपायुक्त ने कहा कि मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में मुख्य अतिथि के द्वारा एवं अन्य सभी कार्यालयों में कार्यालय प्रधान के द्वारा सम्मान झंडोतोलन किया जाएगा। वहीं पैरेड पूर्वाभ्यास के संदर्भ में विमर्श करते हुए उपायुक्त ने कहा कि पैरेड रिहर्सल 18 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है। 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा। कुल 14 प्लाटून शामिल रिहर्सल में हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें जिला बल के 02 प्लाटून (महिला/पुरुष), आईआरबी, झिलुवा के एक प्लाटून होम गार्ड के 02 प्लाटून के अतिरिक्त सेंट एंथोनी स्कूल, डीएवी का एनसीसी, डीएन एकेडमी, सेंट जोसेफ स्कूल, एडवर्ड स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दुलाडीह, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं आश्रम विद्यालय जामताड़ा के एक एक प्लाटून शामिल हैं। उपायुक्त ने प्लाटूनों के लिए आवश्यक अल्पाहार, पेयजल एवं मेडिकल सुविधा के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    _*सभी तैयारियों को करें शीघ्रता से पूर्ण*_

    इसके अलावा उपायुक्त ने अधिकारियों से विमर्श करते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल एवं समाहरणालय के साथ ही शहर की साफ-सफाई, रंग रोगन, प्रतिमाओं की साफ सफाई, माल्यार्पण व्यवस्था, गांधी मैदान में गड्ढों की भराई, पेयजल की व्यवस्था, चलंत शौचालय की व्यवस्था, साउंड सिस्टम की सुदृढ़ व्यवस्था, समुचित चिकित्सा व्यवस्था एवं अग्निशमन दल की प्रतिनियुक्ति आदि के बारे में जानकारी ली एवं निर्देश दिया कि सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित करें। वहीं उन्होंने गणतंत्र दिवस को लेकर शहर के सभी प्रमुख सड़कों, गलियों और नालियों की साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सभी साफ सफाई एवं रंग रोगन कार्य जल्द पूर्ण हो एवं यह भी ध्यान रखेंगे कि 26 जनवरी तक पुनः गंदगी न फैले। इसके अलावा उन्होंने बैठक में कहा कि जिन पदाधिकारियों को जो दायित्व मिला है, उसका निर्वहन निष्ठापूर्वक सुनिश्चित करेंगे।

    वहीं बैठक में 14 विभागों के द्वारा झांकी प्रदर्शन को लेकर उन्होंने विभागवार झांकी के थीम की जानकारी ली एवं कहा कि झांकी सुसज्जित, आकर्षक और जागरूकतापरक हो ताकि लोगों में उसका सकारात्मक प्रभाव पड़े। वहीं झांकी हेतु आवश्यकतानुसार वाहन की व्यवस्था जिला परिवहन पदाधिकारी को 25 जनवरी तक अनिवार्य रूप से करने का निर्देश गया।

    _*मेडिकल टीम रहेगी गांधी मैदान में प्रतिनियुक्त*_

    उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस के दिन मुख्य समारोह स्थल, गांधी मैदान में मेडिकल व्यवस्था हेतु सिविल सर्जन जामताड़ा को कार्यक्रम के अवसर पर विशिष्ट, अतिविशिष्ट अतिथियों, महिलाओं एवं आम लोगों के लिए एंबुलेंस, स्ट्रेचर एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सक दल, महिला चिकित्सक सहित की प्रतिनियुक्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिया।

    _*स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को उनके घर जाकर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं वरीय पदाधिकारी करेंगे सम्मानित*_

    इसके अलावा बैठक में बताया की स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारी के द्वारा गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा।

    _*26 जनवरी को रहेगा ड्राई डे; मांस मछली आदि की बिक्री पर रहेगी रोक*_

    इसके अलावा निमंत्रण कार्ड, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, शराब आपूर्ति बंद रखने, मांस मछली की बिक्री बंद रखने, मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित आगंतुकों के स्वागत, प्रशस्ति पत्र आदि सभी जरूरी व्यवस्थाएं को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    _*गांधी मैदान में फ्रेंडली क्रिकेट मैच का होगा आयोजन*_

    बैठक में बताया गया कि गांधी मैदान जामताड़ा में गणतंत्र दिवस के दिन अपराह्न में प्रशासन बनाम आम नागरिकों के बीच फ्रेंडली मैच का आयोजन किया जाएगा। वहीं संध्या में एसजीएसवाई सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं सभी सामुदायिक पुस्तकालयोंं में पेंटिंग एवं वाद विवाद प्रतियोगिता के अलावा एल्डर्स क्लब में कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री संजय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री विकेश कुणाल प्रजापति, नजारत उप समाहर्ता श्री अबिश्वर मुर्मू, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, स्वयंसेवी संगठन के सदस्यगण सहित अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरजी कर बलात्कार और हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद की सजा ‘न्याय का उपहास’ है: भाजपा
    Next Article आसनबेडिया में प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान रक्षक अभियान चलाया

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.