Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली चुनाव: ‘आप’ ने भाजपा की ‘उपलब्धियों’ की खाली किताब जारी की
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    दिल्ली चुनाव: ‘आप’ ने भाजपा की ‘उपलब्धियों’ की खाली किताब जारी की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली चुनाव: ‘आप’ ने भाजपा की ‘उपलब्धियों’ की खाली किताब जारी की
    नयी दिल्ली,:  दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को “भाजपा की उपलब्धियां” नामक एक खाली किताब जारी की, जिसमें उस पर चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए उसका मजाक उड़ाया गया है।

    ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने 2014 का चुनाव जीतने के लिए और सत्ता में आने के बाद भी कई वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल रही।

     

     

    उन्होंने कहा, “1925 में देश में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की स्थापना हुई, 1952 में जनसंघ बना और 1980 में भाजपा की स्थापना हुई। उसके बाद भाजपा ने कई राज्यों में शासन किया और ढेरों वादे किए।”

    सिंह ने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली तो उन्होंने लोगों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये स्थानांतरित करने, हर साल दो करोड़ नौकरियां पैदा करने, झुग्गी-झोपड़ियों में सभी को पक्के घर देने, 50 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बेचने और डॉलर के मुकाबले रुपये को मजबूत करने जैसे वादे किए थे।

    उन्होंने कहा कि मोदी ने अनधिकृत कॉलोनियों में रजिस्ट्री का अधिकार देने का भी वादा किया।

     

     

     

    सिंह ने पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “आज ‘आप’ एक किताब जारी करेगी जिसमें दिखाया जाएगा कि वह अब तक क्या हासिल कर पाए हैं। भाजपा आपको यह नहीं बताएगी, लेकिन हम इसका खुलासा करेंगे।”

    उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए किताब के खाली पन्ने दिखाते हुए कहा, “आज हम भाजपा के वादों और उनकी वास्तविक उपलब्धियों पर एक किताब जारी करेंगे। हम लोगों से इसे पढ़ने और इसे आम लोगों तक पहुंचाने का आग्रह करते हैं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खेल संचालन समिति की बैठक
    Next Article आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद की सजा ‘न्याय का उपहास’ है: भाजपा

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.