Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2k25 के प्रतिभागियों को प्रबंधन द्वारा किया गया पुरस्कृत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची शिक्षा सरायकेला-खरसावां साहित्य

    रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2k25 के प्रतिभागियों को प्रबंधन द्वारा किया गया पुरस्कृत

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2k25 के प्रतिभागियों को प्रबंधन द्वारा किया गया पुरस्कृत
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में दो दिवसीय एनुएल स्पोर्ट्स मीट 2025 दिनांक 17 जनवरी और 18 जनवरी 2025 को आयोजित किया गया । इस खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आज आयोजित किया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला खरसावां के तीरंदाजी एसोसिएशन की अध्यक्षा और समाजसेवी डॉ मीरा मुंडा जी उपस्थित थी। साथ ही कोल्हान विश्वविद्यालय के भूतपूर्व सिनेट सदस्य, सिंडिकेट सदस्य अमिताभ सेनापति और राॅटरी क्लब के सदस्य राजेश गुप्ता जी भी उपस्थित थे।

    मुख्य अतिथि मीरा मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि आज खेल का क्षेत्र भी कैरियर बनाने के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में है इसलिए विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा और उत्साह का प्रदर्शन इस क्षेत्र में भी करना चाहिए।

    इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में एजुकेशन,डिग्री , नर्सिंग ,ए एन एम, जी एन एम , डी एल एड और फार्मेसी के छात्र और छात्राओं के लिए कबड्डी, सेक रेस, 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता,शॉट पुट प्रतियोगिता, टग ऑफ वार ,कबड्डी, स्पून रेस ,जेवेलिन, लॉन्ग जंप, हाई जंप और डिस्कस थ्रो इवेंट का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का आरंभ काॅलेज के चेयरमैन रामबचन जी के द्वारा
    गुब्बारा उड़ाकर किया गया। लेक्चरर अमृता सुरेन ने प्रतिभागियों को खेल शपथ ग्रहण कराया । मशाल प्रज्वलित कर छात्र संजीत ने खेल मैदान की दौड़ लगाई और पूरे खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की शपथ ली।

    इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया। बालकों के साथ-साथ बालिकाओं ने भी अपने ऊर्जा और उत्साह का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

    मुख्य अतिथि डॉक्टर मीरा मुंडा ,सम्मानित अतिथि, काॅलेज के चेयरमैन रामबचन, कॉलेज के सचिव गौरव कुमार बचन , प्रिंसिपल डाॅ कल्याणी कबीर और सभी फैकल्टी के द्वारा प्रतिभागियों को मैडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। अपने वक्तव्य में सचिव गौरव कुमार बचन ने कहा कि खेलने से शरीर स्वस्थ और सक्रिय रहता है इसलिए महाविद्यालय में सभी विद्यार्थियों के लिए इनडोर और आउटडोर खेल सामग्री की पूरी व्यवस्था है। कॉलेज के चेयरमैन रामबचन जी ने भी अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।
    इस प्रतियोगिता को सुचारु रुप से संपन्न कराने में फार्मेसी ट्यूटर दीपिका महातो,
    असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर दिनेश यादव ,असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सतीश चंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    इनके साथ-साथ असिस्टेंट प्रोफेसर गंगा भोला, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुमनलता, लेक्चरर रश्मि लुगून, लेक्चरर अमृता सुरेन,असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई, लेक्चरर बबीता कुमारी , लेक्चरर सूरज कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर मोनीषा संतरा , नर्सिंग ट्यूटर स्नेहा , नर्सिंग ट्यूटर नमानि भुइंया , असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल , असिस्टेंट प्रोफेसर रिसाली ,असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ किशन कुमार , असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्य कर्मकार, लेक्चरर संध्या, लायब्रेरियन दीपाली मंडल, लेक्चरर अजय यादव, संदीप सिंह, और प्रकाश सिंह
    का भी सराहनीय योगदान रहा।

    रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में सरस्वती पूजा का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिजली विभाग के कर्मचारी को बंधक बना कर, 18 लाख रुपया की कॉपर कोयल की चोरी
    Next Article बिरसानगर ज़ोन नंबर एक में मानसिक रोग अस्पताल एवं नशा मुक्ति केंद्र का हुआ उद्घाटन

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.