Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुरुलिया में हुआ दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का भव्य उदघाटन
    Breaking News जमशेदपुर

    पुरुलिया में हुआ दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का भव्य उदघाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पुरुलिया में हुआ दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का भव्य उदघाटन

    जमशेदपुर से अशोक चौधरी एवं संदीप मुरारका ने की शिरकत

    कुशलपल्ली रिसोर्ट के नरेश कुमार अग्रवाल ने दूरदर्शी सोच के साथ रखा शिक्षा जगत में कदम

    जमशेदपुर, 18 जनवरी, कुशल भारत समूह की अगुवाई में कुशल एजुकेशनल फाउंडेशन के तहत पश्चिम बंगाल के पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले पुरुलिया में विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए चर्चित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की शाखा आरंभ की गई है. पुरुलिया जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति में इसका उद्घाटन हुआ. जिसमें मुख्य रूप से बांग्ला सिनेमा के किंवदंती नायक प्रसेनजीत चटर्जी, पुरुलिया जिला की सभाधिपति निवेदिता महतो, पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी, आद्रा संभाग के विभागीय रेल प्रबंधक सुमित नरूला तथा एसटीपीएस के मुख्य प्रबंधक अभिजीत नंदी प्रमुख थे. सभी वक्ताओं ने एक सुर से कुशल भारत समूह द्वारा पुरुलिया जिला में किये जा रहे उन्नयन की परियोजनाओं को सराहा और कहा कि उद्यमिता का लक्ष्य समाज के पिछड़े, उपेक्षित और जरूरतमंदों को मुख्यधारा में लाना होना चाहिए.

     

     

    कुशल भारत समूह के कर्णधार, बीमार उद्योगों को लाभजनक इकाइयों में बदल कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित नरेश कुमार अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि पुरुलिया उनकी जन्मभूमि है इसीलिए इसका सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है. आदिवासी समुदाय बहुल इस जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं और औद्योगिक विकास के माध्यम से वे स्थानीय युवाओं को आगे बढ़ाने का उपक्रम करते रहे हैं. स्कूल के उद्धघाटन अवसर पर जमशेदपुर से समाजसेवी अशोक चौधरी एवं संदीप मुरारका विशेष रुप से उपस्थित रहे. उन दोनों ने नरेश अग्रवाल को शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए बधाई दी.

     

     

    गौरतलब है कि एक समय पश्चिम बंगाल के सर्वाधिक पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले पुरुलिया को विगत पच्चीस वर्षों में वैश्विक मानचित्र पर प्रतिष्ठित करने का उपक्रम करने वाले कुशल भारत समूह ने पहले औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की. फिर आधुनिक उद्योगों को आमंत्रित करने के लिए सभी सुविधाओं से लैस आवासीय और व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया.

     

     

    अजोध्या पहाड़ के शिखर पर कुशल पल्ली रिसोर्ट को विकसित करके पर्यटन को बढ़ावा दिया. नरेश अग्रवाल ने अब दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की स्थापना के द्वारा शिक्षा क्षेत्र में क्रांति लाने की शुरुआत कर दी है. जमशेदपुर के जो छात्र छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बाहर राज्यों का रुख करते थे, उनके लिए यह स्कूल काफी लाभदायक होगी. इस विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के साथ बच्चों को तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार आधारित शिक्षा, खेलकूद एवं आधुनिक चिंतन पर विशेष जोर देने की व्यवस्था की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला के कृषि विज्ञान केन्द्र में जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन
    Next Article श्याम मंदिर के बाहर भव्य तोरण द्वार का निर्माण कराएंगे सरयू

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.